फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Congress protests over National Herald case, Ajay Rai says - "We will not tolerate the government's dictat

यूपी: नेशनल हेराल्ड मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, अजय राय बोले-सरकार की तानाशाही...हम बर्दाश्त नहीं करेंगे

Wed, 17 Dec 2025 03:47 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 17 Dec 2025 03:47 PM IST
सार

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय की ओर मार्च किया, जहां पुलिस ने उन्हें रोककर हिरासत में लिया। अजय राय ने भाजपा सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
UP: Congress protests over National Herald case, Ajay Rai says - "We will not tolerate the government's dictat
अजय राय को पुलिस हिरासत में लेकर जाती हुई - फोटो : ANI

विस्तार

लखनऊ में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के मुख्यालय की ओर कूच कर दिया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने सबको हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा, पूरी तरह से तानाशाही है और पूरी तरह से दबाने का प्रयास किया जा रहा है। हम इस अन्याय और नाइंसाफी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके हमारे नेताओं का अपमान कर रही है।
विज्ञापन

 

भाजपा सरकार ईडी का गलत इस्तेमाल कर रही

अजय राय ने कहा, इतने दिनों से भाजपा सरकार ईडी का गलत इस्तेमाल कर रही थी। उसका नतीजा सामने आ गया है। न्यायालय ने इसे खारिज कर साबित कर दिया कि जो आरोप यह सरकार लगा रही थी, वह सब छवि धूमिल करने के लिए था। हमारे नेताओं की छवि पूरे देश-दुनिया के सामने बिल्कुल साफ होकर आई है। वह छवि पहले से स्थापित थी, अब उसे और भी ताकत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed