फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress plans to raise the public issue in Uttar Pradesh.

UP Congress: दबे या दबाए जा रहे मुद्दों पर संघर्ष करेगी कांग्रेस, प्रदेशव्यापी आंदोलन की रणनीति बना रही पार्टी

Mon, 31 Oct 2022 12:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 31 Oct 2022 12:34 PM IST
सार

यूपी में कांग्रेस संघर्ष की राह पर चलेगी। इसके लिए एक प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा। पार्टी ने भावनात्मक मुद्दों पर फोकस करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
UP Congress plans to raise the public issue in Uttar Pradesh.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस शीघ्र ही संघर्ष के नए रूप में दिखेगी। इसके लिए ऐसे मुद्दों पर संघर्ष करने की रणनीति बनाई गई है, जो या तो अब तक दबे हैं या दबाए जा रहे हैं। इन मुद्दों को उछालकर पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन खड़ा करेगी, ताकि जनाधार बढ़ सके।

विज्ञापन


पार्टी हाईकमान ने हाल ही में प्रदेश की कमान नए हाथों में सौंपी है। बृजलाल खाबरी को जहां अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं जोनवार काम करने के लिए छह प्रांतीय अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। स्पष्ट कहा गया है कि प्रत्येक पदाधिकारी का मूल्यांकन उसके कामकाज से होगा। यह देखा जाएगा कि निकाय या लोकसभा चुनाव में उसके प्रभार वाले जिलों में नतीजे कैसे रहे।
विज्ञापन


पदाधिकारी का भविष्य इसी संघर्ष और उसके परिणामों पर निर्भर करेगा। मानदंडों पर खरा उतरने के लिए प्रदेश नेतृत्व ने आंदोलन करने का फैसला किया है। तय हुआ है कि कई आपराधिक मामले ऐसे हैं, जिनमें भरसक कोशिशों के बावजूद पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिला है। हर जिले में इस तरह के उन मामलों को चिह्नित किया जाएगा जिनमें पीड़ित पक्ष की एफआईआर ही नहीं लिखी गई है या एफआईआर कराने के बावजूद समुचित कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेतृत्व का इरादा है कि इन मुद्दों को प्रदेशस्तर पर प्रमुखता से उठाया जाए। इन पर जिलास्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संघर्ष की योजना बनाई जाए, ताकि सत्ताधारी दल के खिलाफ जनता के बीच माहौल बनाया जा सके। कोशिश रहेगी कि भावनात्मक मुद्दों को ज्यादा तरजीह दी जाए, जिसमें आम लोग दबंगों, प्रभावशाली नेताओं या पुलिस से त्रस्त हों, पर उन्हें न्याय न मिल पा रहा हो। रणनीति है कि आम लोगों के बीच यह संदेश जाए कि कांग्रेस उनकी आवाज बनकर उभर रही है।


पूरे प्रदेश में लड़ेंगे जनता की लड़ाई 
प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी कहते हैं कि भाजपा राज में आम जनता त्रस्त है। उसे इंसाफ नहीं मिल पा रहा है। इसके खिलाफ कांग्रेस पूरे प्रदेश में संघर्ष करेगी। इसके लिए जनता भी पूरी तरह से कांग्रेस के साथ आने का मन बना चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed