फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up congress plan samvidhan bachao sankalp sabha

संविधान बचाओ: आपस में ही भिड़े यूपी के कांग्रेसी नेता, बिफरे प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे गाड़ी में जा बैठे

Thu, 27 Jul 2023 05:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 27 Jul 2023 05:55 AM IST
सार

यूपी के बहराइच जिले में कांग्रेस के द्वारा संविधान बचाओ संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेसी नेता आपस में ही भिड़ गए।

विज्ञापन
up congress plan samvidhan bachao sankalp sabha
यूपी कांग्रेस के नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बहराइच जिले में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने संविधान बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कई बार गहमागहमी का माहौल बना। कुछ-कुछ देर के बाद हंगामे जैसे हालात बनते दिखे। प्रदेश अध्यक्ष के सुरक्षा गार्ड द्वारा मीडिया कर्मी को धक्का देने के चलते मीडिया कर्मियों ने कुछ देर के लिए कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। वहीं इसके बाद कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सुरक्षा गार्ड ने पूर्व सांसद कमांडो कमल किशोर को धक्का देने की कोशिश की, जिससे वह भड़क उठे। वहीं इसी दौरान किसी बात को लेकर प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दूबे गुस्सा हो गए और कुछ लोगों से मुझे मारो-मुझे मारो कहते दिखे। वह कार्यक्रम को छोड़कर बाहर जाते दिखे और किसी बात से बहुत नाराज लगे। बाद में वह जाकर अपनी गाड़ी में बैठ गए।  

विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा को पची नहीं भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी ने जब भारत जोड़ो यात्रा निकाली और 4000 किलोमीटर की यात्रा कर लोगों से मिले तो ये भाजपा को नहीं पचा। भाजपा ने सदस्यता खत्म करने की साजिश रच डाली। 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री ने दो करोड़ रोजगार प्रति वर्ष देने का वादा किया था। सभी परिवारों के बैंक खाते में 15 लाख रुपए भेजने की बात कही, लेकिन सब भूल गए। मणिपुर में ह्दय विदारक घटना हुई। घटना के चलते विश्व में भारत को नीचा देखना पड़ा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वहां जाना भी उचित नहीं समझा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी वहां पहुंचे, लेकिन उसे भी राजनीतिक रंग दिया गया। यह बात संविधान बचाओ संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कही। खाबरी ने कहा कि भाजपा सरकार नौ वर्षों से भारतीय संविधान का चीरहरण कर रही है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों की हत्या हो रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वो ट्वीट कर रहे हैं, कि नाम बदलने से काम नहीं बदलता। तो मैं पूछना चाहता हूं कि मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलने, अकबर रोड का नाम बदलने का क्या मतलब।कार्यक्रम को विशिष्ठ अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे, अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद कमांडो कमल किशोर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल, अमर नाथ शुक्ल आदि ने भी संबाेधित किया। इस दौरान ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ ज्ञानू, दीपक पाठक, जिलाध्यक्ष जय प्रकाश, मेजर राना शिवम सिंह, प्रदेश सचिव दुर्गविजय सिंह मान, डॉ. राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed