फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress leaders reached Ram temple, took a dip in Saryu, said- Ayodhya is everyone's

बैलेंस की कोशिश में कांग्रेस?: यूपी कांग्रेस के नेता पहुंचे राम मंदिर, लगाई सरयू में डुबकी, कहा-अयोध्या सबकी

Tue, 16 Jan 2024 07:53 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 16 Jan 2024 07:53 AM IST
सार

खरगे और सोनिया गांधी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने से मना कर चुके हैं। इसके बाद यूपी कांग्रेस और राष्ट्रीय पदाधिकारियों का अयोध्या दौरा क्या संदेश देने की कोशिश कर रहा है? 

विज्ञापन
UP Congress leaders reached Ram temple, took a dip in Saryu, said- Ayodhya is everyone's
स्नान के बाद पूजा पाठ करते कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से कांग्रेस हाईकमान ने दूरी बना ली है। इसके बाद यूपी कांग्रेस के बड़े नेताओं का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को अयोध्या पहुंचा। वहां नेताओं ने सरयू नदी में डुबकी लगाने के बाद रामलला के दर्शन किए। राजनीतिक हलकों में अब यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या कांग्रेस राम मंदिर को लेकर बैलेंस करने की कोशिश कर रही है। मप्र कांग्रेस के नेता जीतू पटवारी भी कह चुके हैं कि वह भी लाखों कार्यकर्ताओं के साथ राम मंदिर के दर्शन करने जाएंगे। 

विज्ञापन


 राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने मकर संक्रांति पर सोमवार को रामलला के दरबार में मत्था टेका। सुखद अनुभूति का अहसास बताया। विश्व में शांति का आशीर्वाद मांगा। नेताओं ने राम लला के पुजारी सत्येंद्र दास से मुलाकात की।
विज्ञापन


राज्य सभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, विधायक अनुराधा मिश्रा, नीरज शर्मा, दीपक गुर्जर, सचिव सत्य नारायण, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक कुमार, मनोज गौतम, प्रदेश सचिव सच्चिदानंद, दिनेश सिंह यहां पहुंचे थे। कई नेता चार्टर्ड प्लेन और कुछ सड़क मार्ग से आए। एयरपोर्ट पर महानगर युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा. करन त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वागत हुआ। सभी सीधे सरयू तट पहुंचे और स्नान किया। इसके बाद हनुमान जी और राम लला के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, राजेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कृष्ण गौतम, चेत नरायन सिंह, प्रवीण श्रीवास्तन, गौतम कृष्ण रानू आदि थे। इसके पूर्व रानी मऊ में दयानंद शुक्ला, पॉलिटेक्निक के पास महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती रेनू राय ने स्वागत किया। शहर की सीमा पर जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से अपने नेताओं का स्वागत किया। हनुमानगढ़ी के महंत बाबा मणिराम दास ने भी स्वागत किया।

मंदिर में आमंत्रण को कोई प्रावधान नहीं: प्रदेश अध्यक्ष
मंदिर के उद्घाटन के आमंत्रण को ठुकराने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा किसी भी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर आमंत्रण का कोई भी प्रावधान नहीं है। किसी को भी मंदिर में आमंत्रित नहीं किया जाता। व्यक्ति स्वत: आस्था के साथ आता है। शीघ्र ही सोनिया गांधी जी मंदिर में दर्शन के लिए आएंगी। उनके प्रतिनिधिमंडल के रूप में ही उनका पैगाम लेकर अयोध्या की इस पावन धरती पर आए हैं। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राम लला से देश के साथ पूरे विश्व के कल्याण का आशीर्वाद मांगा। राम सबके हैं। सबमें हैं। बोले यहां राजनीति की गुंजाइश नहीं है। राजनीतिक टिप्पणी नहीं करेंगे।

रामलला पर किसी का एकाधिकार नहीं : अविनाश पांडेय

UP Congress leaders reached Ram temple, took a dip in Saryu, said- Ayodhya is everyone's
मंदिर के बाहर हुई झड़प। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि रामलला पर किसी का एकाधिकार नहीं है। हर कोई दर्शन-पूजन कर सकता है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया है कि भाजपा भगवान राम के नाम पर राजनीति कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, सत्यनारायण पटेल, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा के साथ तमाम नेता सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय से रवाना होकर अयोध्या पहुंचे। वहां नया घाट पर आस्था की डुबकी लगाकर बाबा नागेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन किया और लोक कल्याण की कामना की। इसके बाद हनुमानगढ़ी में माथा टेककर हनुमान जी की आराधना की। यहां से वे अयोध्याधाम में श्री राम जन्मभूमि पहुंचकर रामलला के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। वहां के मुख्य पुजारी पूज्य सत्येंद्र दास से मिलकर आशीर्वाद लिए। इस दौरान उनके साथ सुप्रिया श्रीनेत, अखिलेश प्रताप सिंह, अभय दुबे, विधायक वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव, अंशु अवस्थी, पुनीत पाठक, प्रदीप सिंह, सचिन रावत, अनामिका यादव, सोमेश सिंह चौहान व गौरी यादव आदि मौजूद रहे।

मंदिर के पास कांग्रेसी झंडे को लेकर छीना झपटी, नारेबाजी
 कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के राममंदिर में रामलला के दर्शन करने जाने के दौरान बाहर एक कार्यकर्ता से कांग्रेसी झंडे को लेकर छीना-झपटी हुई। छीना झपटी करने वाले जय श्रीराम का नारा लगा रहे थे।कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय सहित अन्य नेता सरयू स्नान करके राम लला के दर्शन करने के लिए मंदिर परिसर में चले गए। इसी दौरान बाहर झंडा लेकर खड़े एक कार्यकर्ता के साथ कुछ लोगों की कहासुनी हुई। झंडे की छीनाझपटी शुरू हो गई। देर तक खींचतान चलती रही। यूपी एसएसएफ के जवानों ने पहुंचकर बीच बचाव किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कांग्रेस का कार्यकर्ता अमेठी जिले से यहां पहुंचा था। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने बताया कि सभी लोग रामलला के दर्शन के लिए गए थे। इसी दौरान कार्यकर्ता के साथ झंडे को लेकर छीनाझपटी हुई। वह जिले का कार्यकर्ता नहीं है। प्रकरण में कोई शिकायत नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed