{"_id":"65ff17bc9c95051e5f01a942","slug":"up-congress-declared-nine-candidates-suspense-over-varanasi-kanpur-and-jhansi-ended-2024-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कांग्रेस ने घोषित किए नौ उम्मीदवार, खत्म हुआ वाराणसी, कानपुर और झांसी को लेकर बना सस्पेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कांग्रेस ने घोषित किए नौ उम्मीदवार, खत्म हुआ वाराणसी, कानपुर और झांसी को लेकर बना सस्पेंस
Sat, 23 Mar 2024 11:32 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 23 Mar 2024 11:32 PM IST
सार
Congress candidates: कांग्रेस ने यूपी की नौ सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। वाराणसी में पीएम मोदी के सामने पार्टी ने अजय राय को उतारा है। अमेठी-रायबरेली को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है।
विज्ञापन
सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ मल्लिकार्जुन खरगे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें वाराणसी से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और बाराबंकी से तनुज पुनिया पर फिर दांव लगाया गया है। अमेठी और रायबरेली सहित आठ सीटों पर पत्ते नहीं खोले गए हैं। यह सूची शनिवार देर शाम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ने जारी की।
घोषित उम्मीदवार
वाराणसी से अजय राय
बाराबंकी से तनुज पुनिया
सहारनपुर से इमरान मसूद
अमरोहा से दानिश अली
देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह
फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिकरवार
बासगंव से सदल प्रसाद
झांसी से प्रदीप जैन आदित्य
कानपुर से आलोक मिश्रा
विज्ञापन
घोषित उम्मीदवार
वाराणसी से अजय राय
बाराबंकी से तनुज पुनिया
सहारनपुर से इमरान मसूद
अमरोहा से दानिश अली
देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह
फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिकरवार
बासगंव से सदल प्रसाद
झांसी से प्रदीप जैन आदित्य
कानपुर से आलोक मिश्रा
Trending Videos
अमेठी और रायबरेली से कौन होगा उम्मीदवार
कांग्रेस अपनी परंपरागत और सबसे सशक्त सीट मानी जाने वाली अमेठी और रायबरेली पर अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है ऐसे में हर कोई इन दोनों सीटों पर निगाह लगाए हुए हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि दोनों सीटों के उम्मीदवार के आधार पर ही कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनेगा। इसके अलावा प्रयागराज, महाराजगंज, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा और सीतापुर सीट पर भी उम्मीदवार का इंतजार है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन आठ सीटों पर भी उम्मीदवारों पर दो दौर का मंथन हो चुका है। उम्मीद है कि होली बाद अगली सूची में तस्वीर साफ हो जाएगी।