{"_id":"5f568f0e8ebc3e615f6f1b78","slug":"up-congress-committee-expanded-state-organization","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव पर नजर, यूपी कांग्रेस का संगठन विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव पर नजर, यूपी कांग्रेस का संगठन विस्तार
Tue, 08 Sep 2020 01:20 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की अपनी रणनीति के तहत संगठन को विस्तार दिया है। इसमें जातीय समीकरणों का ध्यान रखते हुए दो नए उपाध्यक्ष, 6 नए महासचिव, 22 सचिव और दो संगठन सचिव बनाए गए हैं। संगठन विस्तार के बाद अब प्रदेश कमेटी में 40 फीसदी पिछड़ी जातियों का प्रतिनिधित्व हो गया है। अति पिछड़ी जातियों पर विशेष फोकस किया गया है। सामान्य जातियों को भी 30 फीसदी प्रतिनिधित्व मिला है।
विज्ञापन
प्रदेश की राजनैतिक स्थिति को देखते हुए ब्राह्मणों को सबसे ज्यादा तरजीह दी गई है। प्रदेश कमेटी में लगभग 19 फीसदी ब्राह्मण हैं। अल्पसंख्यक समुदाय की हिस्सेदारी 17 फीसदी है। खास तौर पर कानपुर कैंट विधायक सुहेल अख्तर अंसारी के जरिए बुनकर बेल्ट में पार्टी ने जमीन तैयार करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
सोमवार को विस्तार की गई कमेटी में कानपुर कैंट विधायक सोहेल अख्तर अंसारी और योगेश दीक्षित को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। 6 नए महासचिव विवेकानंद पाठक, मकसूद खान, अंकित परिहार, विदित चौधरी, ब्रह्मस्वरूप सागर और प्रकाश प्रधान लोधी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
22 नए सचिव भी शामिल किए गए हैं। ये हैं-हनुमंत विश्वकर्मा, मनोज तिवारी, त्रिभुवन नारायण मिश्रा, इमरान खान, कौशल त्रिपाठी, देवेंद्र श्रीवास्तव, मणींद्र मिश्रा, उज्जवल शुक्ल, राहुल राजभर, सैफ अली नकवी, अंशु तिवारी, सुनील विश्नोई, अवनीश कजला, मोहम्मद शोएब, असलम चौधरी, जितेंद्र कश्यप, योगेश तालान , कौशलेंद्र यादव, विकास अवस्थी, नीतम सचान, अखिलेश शुक्ला, पुष्पेंद्र सिंह को नियुक्त किया है। इसके अलावा संजीव शर्मा और अनिल कुमार यादव संगठन सचिव बनाए गए हैं।