{"_id":"65de2e2ce56bd9d9900655f3","slug":"up-congress-chief-says-we-played-our-role-in-alliance-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले - हमारे दोनों विधायकों ने गठबंधन धर्म निभाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले - हमारे दोनों विधायकों ने गठबंधन धर्म निभाया
Wed, 28 Feb 2024 12:17 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:17 AM IST
सार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा तोड़फोड़ और छल में ही भरोसा करती है। कांग्रेस ने गठबंधन धर्म निभाया है। कांग्रेस का शत-प्रतिशत वोट सपा को गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पार्टी के दोनों विधायकों ने गठबंधन धर्म निभाया। कांग्रेस का शत-प्रतिशत वोट सपा को गया है। हम आगे भी पूरी शिद्दत के साथ गठबंधन धर्म निभाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं को निर्देश दिया गया है कि जहां भी गठबंधन के लोकसभा उम्मीदवार उतारे जा रहे हैं, उनके साथ पूरी तत्परता से लगें। कहा कि भाजपा तोड़फोड़ और छल में ही भरोसा करती है।
विज्ञापन
कुछ विधायकों को लालच और डर दिखाकर अपने खेमे में किया गया है। यह राजनीति में गलत परंपरा है।