{"_id":"69ae51dfc2928738f10ada1b","slug":"up-commercial-gas-cylinder-supply-halted-officials-say-supply-affected-across-the-country-including-lucknow-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कामर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई ठप, अधिकारी बोले- लखनऊ सहित देश भर में सप्लाई पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कामर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई ठप, अधिकारी बोले- लखनऊ सहित देश भर में सप्लाई पर असर
Mon, 09 Mar 2026 10:38 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 09 Mar 2026 10:38 AM IST
सार
लखनऊ में कामर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई ठप कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ सहित देश भर में कमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई पर व्यापक असर पड़ा है।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe stock
विस्तार
इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने सोमवार सुबह से कामर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई ठप कर दी है। कारपोरेशन के अफसर के मुताबिक कामर्शियल गैस सिलेंडर की भराई बंद हो गई है। इससे राजधानी लखनऊ सहित देश भर में कामर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई पर व्यापक असर पड़ा है। लखनऊ में रोजाना करीब 10000 गैस सिलेंडर की खपत है।
विज्ञापन
सप्लाई ठप होने का कारण खाड़ी देशों में अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध बताया जा रहा है। युद्ध के कारण दुनिया भर के बाजारों में तेल और गैस की कीमतें बढ़ रही हैं। वहीं, खाड़ी देशों से आयात-निर्यात प्रभावित होने लगा है। वहां बरस रहे बारूद के धमाकों की गूंज का असर लखनऊ के बाजार पर भी पड़ रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो उर्वरकों की आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है, जिससे खाद्य उत्पादन पर असर पड़ने और कीमतों में 30 से 40 फीसदी तक वृद्धि की आशंका है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अमेरिका-इस्राइल और ईरान युद्ध के कारण संकट: संभल कर खर्च करें गैस, अब 25 दिन पर मिलेगा सिलिंडर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - खाड़ी देशों में बारूद के धमाके, बाजारों में बढ़ी महंगाई, व्यापारी बोले- होने लगी स्टॉक की कमी
31 मार्च तक परिवहन भाड़ा न बढ़ाने की बात कही
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बावजूद भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने फिलहाल दाम न बढ़ाने की बात कही है, लेकिन बाजार में आशंका बनी हुई है। ट्रांसपोर्टर राज नारायण ने बताया कि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत बढ़ने पर परिवहन भाड़ा भी बढ़ता है। हालांकि कंपनियों से अनुबंध होने के कारण 31 मार्च तक भाड़ा नहीं बढ़ाया जाएगा, ताकि व्यापार पर अतिरिक्त बोझ न पड़े।