फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: College allotted to TGT-PGT candidates

यूपी: टीजीटी-पीजीटी के अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित, शिक्षा निदेशक ने जारी किया आदेश

Sun, 27 Aug 2023 11:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 27 Aug 2023 11:06 AM IST
सार

शासन की ओर से प्रशिक्षित स्नातक व प्रवक्ता के पूर्व चयनित अभ्यर्थियों की ओर से आवंटित इंटर कॉलेज में कार्यभार नहीं ग्रहण किया गया है।

विज्ञापन
UP: College allotted to TGT-PGT candidates
Tgt pgt exam

विस्तार

 प्रदेश में माध्यमिक के एडेड कॉलेजों में वेटिंग लिस्ट के 186 टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के बाद कॉलेज आवंटित कर दिया गया है। अब कॉलेज की ओर से इससे जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन


शासन की ओर से प्रशिक्षित स्नातक व प्रवक्ता के पूर्व चयनित अभ्यर्थियों की ओर से आवंटित इंटर कॉलेज में कार्यभार नहीं ग्रहण किया गया है। इसे अभ्यर्थियों के स्थान पर वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों की माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से पिछले दिनों काउंसिलिंग व अन्य प्रक्रिया पूरी की गई। इसी क्रम में शनिवार को अंतिम रूप से चयनित 186 अभ्यर्थियों का स्कूल आवंटन माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव की ओर से जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि जिन अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटन किया गया है वे इस आशय का प्रमाण पत्र देंगे कि उनके अभिलेख पूर्णतया सही हैं। जो अभ्यर्थी कॉलेज की ओर से नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद कार्यभार नहीं संभालेंगे, उनके आवेदन निरस्त करते हुए सूचना निदेशालय को दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed