फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Cold created a record in the state, temperature in Ayodhya reached four degrees, chances of rain from tomo

UP Weather : ठंड ने बनाया रिकॉर्ड, चार डिग्री पहुंचा अयोध्या का तापमान; आज से कई जिलों में बारिश के आसार

Sun, 12 Jan 2025 08:21 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 12 Jan 2025 08:21 AM IST
सार

Winter in UP : शनिवार को तेज धूप निकली। बावजूद इसके न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड गिरावट महसूस की गई। 

विज्ञापन
UP: Cold created a record in the state, temperature in Ayodhya reached four degrees, chances of rain from tomo
यूपी में सर्दी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। लगातार दूसरे दिन भी प्रदेश में सबसे ठंडा जिला अयोध्या रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम चार रिकॉर्ड किया गया। यह अलग बात रही कि दिन भर धूप निकले रहने के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा 22 पर पहुंच गया। हाल के कुछ दिनों में यह सर्वाधिक रहा।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह ही धूप निकल आई। कोहरे का भी प्रभाव देखने को नहीं मिला। ऐसे में पूरे दिन ठंड से लोगों को काफी राहत मिली। हवा की गति भी काफी कम 0.5 किमी प्रति घंटे और दिशा उत्तरी-पूर्वी रही। पूर्वानुमान के अनुसार दोपहर के बाद भी आसमान पर बादल नहीं छाए। इसके विपरीत रात काफी ठंडी रही। 
विज्ञापन


एक दिन पहले शुक्रवार को भी अयोध्या में न्यूनतम तापमान चार था। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान चार पर टिका रहा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र ने बताया कि कोहरा और बादल न होने से रेडिएशनल कूलिंग काफी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में शुक्रवार और शनिवार को रात काफी ठंडी रही। अब रविवार को हल्के बादल छाने के आसार बन रहे हैं। बारिश की संभावना नहीं दिख रही है। बादल छाने पर दिन में ठंड बढ़ेगी और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed