{"_id":"6942b51236a62b71f10e71c5","slug":"up-cold-and-fog-grip-the-entire-state-a-red-alert-has-been-issued-for-these-20-districts-a-warning-has-been-2025-12-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: पूरा प्रदेश में ठंड और कोहरे की चपेट में, इन 20 जिलों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट; सताएगी सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: पूरा प्रदेश में ठंड और कोहरे की चपेट में, इन 20 जिलों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट; सताएगी सर्दी
Thu, 18 Dec 2025 12:32 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:32 AM IST
सार
Weather in UP: पूरे प्रदेश में ठंड का असर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने 20 से अधिक जिलों में शीतलहर और कोहरे की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
यूपी में लगातार बढ़ रही है सर्दी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी की दोहरी मार शुरू हो गई है। माैसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही इन इलाकों में संभावित शीत दिवस की भी चेतावनी जारी की गई है। संभावना जताई गई है कि 20 दिसंबर तक प्रदेश में कमोबेश ऐसा ही माैसम रहने वाला है।
विज्ञापन
बुधवार को लखनऊ समेत, बरेली, गोरखपुर, कुशीनगर, कानपुर में घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य रही। वहीं बहराइच, हरदोई, शाहजहांपुर आदि में दृश्यता 30 मीटर तक सिमट गई। प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री, जबकि कुछ स्थानों पर 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में घने कोहरे के साथ चुभती हुई ठंडी पछुआ हवाएं चलीं और दिन के पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई। कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से काफी नीचे लुढ़क गया। इससे ठिठुरन और गलन बढ़ गई। लोगों को दिन में ही अलाव का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम भारत और मध्य भारत के ऊपर बने प्रति-चक्रवात तथा ऊपरी हवा के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है। निचले वायुमंडल में व्युत्क्रम परत बनने से दिन के अधिकांश समय दृश्यता कम रही। 20 दिसंबर तक कमोबेश ऐसा ही माैसम रहने वाला है।
इन जिलों में है अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट और शीत दिवस की चेतावनी
गोरखपुर, देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बिजनाैर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर।