{"_id":"672f826a3f223cb35e062bbf","slug":"up-cm-yogi-s-gift-women-will-get-50-percent-discount-in-double-decker-city-bus-travel-will-be-free-on-satur-2024-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीएम योगी का तोहफा, डबलडेकर सिटी बस में महिलाओं को मिलेगी 50 प्रतिशत छूट, शनिवार को मुफ्त होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीएम योगी का तोहफा, डबलडेकर सिटी बस में महिलाओं को मिलेगी 50 प्रतिशत छूट, शनिवार को मुफ्त होगा सफर
Sat, 09 Nov 2024 09:10 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 09 Nov 2024 09:10 PM IST
सार
Double decker buses in UP: यूपी के शहरों में डबलडेकर सिटी बसें चलेंगी। शनिवार को सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरूआत की। इसी के साथ महिलाओं को तोहफा भी मिल गया।
विज्ञापन
सीएम योगी ने किया बस में सफर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश की पहली डबलडेकर इलेक्ट्रिक सिटी बस में एमएसटी पर महिलाओं को 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। हर शनिवार को इस बस से हेरिटेज टूर कराया जाएगा, जिसमें महिलाएं मुफ्त सफर कर सकेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये बातें शनिवार को डबलडेकर इलेक्ट्रिक सिटी बस के उद्घाटन के बाद आकांक्षा हाट की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इस बस की शुरुआत महत्वपूर्ण कदम है। यह प्रदूषण कम करने में सहायक सिद्घ होगी। आकांक्षा हाट के कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व उन्होंने बस को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ बस में सफर भी किया और बस की खूबियों के बारे में जाना।
विज्ञापन
अन्य शहरों में भी चलाई जाएंगी ऐसी बसें
मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश की पहली डबलडेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा यातायात की समस्या दूर करने में मदद करेगी। आने वाले समय में प्रदेश के दूसरे प्रमुख शहरों में भी इसी तरह की डबलडेकर इलेक्ट्रिक बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। यहां पर हिंदुजा ग्रुप इलेक्ट्रिक व्हीकल का प्लांट भी लगा रहा है। उत्पादन जल्द ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
हस्तशिल्प से कारीगरों को मिल रहे रोजगार के अवसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्थानीय कला और सेल्फ हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है। इसके जरिये यहां के कारीगरों को नया मंच और रोजगार के के भरपूर मौके दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
आज से नियमित चलेगी बस
सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी आरके त्रिपाठी ने बताया कि डबलडेकर इलेक्टि्रक सिटी बस का रेगुलर संचालन रविवार से शुरू होगा। कमता बस स्टेशन से एयरपोर्ट मोड़ के बीच वाया शहीद पथ यह बस चलाई जाएगी। इसका न्यूनतम किराया 12 रुपये, तो अधिकतम 45 रुपये रखा गया है। यह बस 65 सीटर है।
पहली यात्रा स्कूली बच्चों ने की
डबलडेकर बस जब शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से बाहर निकली, तो लोग उसे एकटक देखते रहे। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बस की पहली यात्रा स्कूली बच्चों को कराई गई। बस प्रतिष्ठान से अंबेडकर पार्क होते हुए 1090 चौराहे, जनेश्वर मिश्र पार्क के रास्ते इंदिरागांधी प्रतिष्ठान लौटी। लौटने पर बच्चों ने अपने अनुभव भी साझा किए।
Trending Videos
ये है किराया
कमता बस स्टेशन से...
हुसड़िया 20 रुपये
इकाना स्टेडियम 25 रुपये
सूडा ऑफिस 25 रुपये
अहिमामऊ 25 रुपये
अवध शिल्पग्राम 30 रुपये
उतरेटिया 35 रुपये
रमाबाई मैदान 40 रुपये
ट्रांसपोर्टनगर 40 रुपये
एयरपोर्ट मोड़ 45 रुपये
हुसड़िया 20 रुपये
इकाना स्टेडियम 25 रुपये
सूडा ऑफिस 25 रुपये
अहिमामऊ 25 रुपये
अवध शिल्पग्राम 30 रुपये
उतरेटिया 35 रुपये
रमाबाई मैदान 40 रुपये
ट्रांसपोर्टनगर 40 रुपये
एयरपोर्ट मोड़ 45 रुपये
हवाई अड्डा मोड़ से...
ट्रांसपोर्टनगर 12 रुपये
रमाबाई मैदान 20 रुपये
उतरेटिया 25 रुपये
अवध शिल्पग्राम 30 रुपये
अहिमामऊ 35 रुपये
सूडा ऑफिस 35 रुपये
इकाना स्टेडियम 35 रुपये
हुसड़िया 40 रुपये
कमता बस स्टेशन 40 रुपये
रमाबाई मैदान 20 रुपये
उतरेटिया 25 रुपये
अवध शिल्पग्राम 30 रुपये
अहिमामऊ 35 रुपये
सूडा ऑफिस 35 रुपये
इकाना स्टेडियम 35 रुपये
हुसड़िया 40 रुपये
कमता बस स्टेशन 40 रुपये