फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi reviewed the rapidly increasing temperature in the state, gave these instructions before the heatw

यूपी: प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे तापमान पर सीएम योगी ने की समीक्षा, हीटवेव चलने से पहले दिए ये निर्देश

Thu, 20 Mar 2025 12:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 20 Mar 2025 12:56 PM IST
सार

CM Yogi review meeting: समीक्षा बैठक में सीएम ने जनता को आपदा आने से पहले ही जनता को अलर्ट करने और हाई रिस्क वाले जिलों में वज्रपात की समस्या को देखते हुए सतर्कता बरतरने को कहा है।

 

विज्ञापन
UP: CM Yogi reviewed the rapidly increasing temperature in the state, gave these instructions before the heatw
सीएम की समीक्षा बैठक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे तपमान को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हीटवेव से बचाव के लिए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खास तौर से जंगलों में लगने वाली आग से जानवरों को बचाने के उपाय करने और शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने हर जिले में अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने को कहा है। संवेदनशील क्षेत्रों में भी अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाए जाएं, ताकि समय से लोगों को आपदा की जानकारी मिल सके।

विज्ञापन


सीएम बुधवार को लाल बहादुर शास्त्री भवन (एनेक्सी) में हीटवेव प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हीटवेव के कारण जनहानि हुई तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने कहा कि क्षतिपूर्ति देकर जनहानि की भरपाई नहीं की जा सकती। इसलिए जनहानि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ने कि प्रदेश के कुछ जिलों में अभी से हीटवेव जैसी स्थिति है, इसलिए सभी विभाग सतर्क रहें। उन्होंने सभी जिलों व तहसील स्तर पर भी हीटवेव से बचाव की तैयारी की जानकारी मांगी है। शरारती तत्वों द्वारा जंगलों में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए पेट्रोलिंग तेज करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही वन विभाग को पंछियों, जंगली जीव-जंतुओं को पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने और वन कर्मियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

लोगों को आने वाली आपदा से अलर्ट करें

सीएम ने जनता को आपदा आने से पहले ही जनता को अलर्ट करने और हाई रिस्क वाले जिलों में वज्रपात की समस्या को देखते हुए सतर्कता बरतरने को कहा है। उन्होंने इन इक्विप्मेंट्स व वार्निंग सिस्टम की स्थापना, संचालन व कवरेज से जुड़े पहलुओं की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा है।

एक्शन प्लान की पुस्तक का भी विमोचन
इस मौके पर सीएम ने राज्य हीटवेव एक्शन प्लान-2025 के साथ ही लखनऊ, आगरा व झांसी के सिटी एक्शन प्लान की पुस्तक का भी विमोचन किया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक हिंदी में सरल भाषा में भी बने जिससे प्रदेश के हर जिले में गांव, नगर निकाय व ग्राम पंचायत के लोग इसे आसानी से पढ़ सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed