फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi met the President and Vice President, invited to attend Mahakumbh

यूपी: सीएम योगी ने की राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति से मुलाकात, महाकुंभ में आने का दिया न्योता, दिए उपहार भी

Sun, 29 Dec 2024 06:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 29 Dec 2024 06:32 PM IST
सार

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी ने रविवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की और उन्हें महाकुम्भ का निमंत्रण दिया। इसके पहले वह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिल चुके थे। 
 

विज्ञापन
UP: CM Yogi met the President and Vice President, invited to attend Mahakumbh
सीएम योगी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की और उन्हें महाकुम्भ का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को भी प्रयागराज में होने जा रहे महाकुम्भ-2025 के लिए आमंत्रित किया। सीएम योगी ने विशिष्टजनों को निमंत्रण पत्र के साथ ही महाकुम्भ 2025 के लोगो वाला प्रतीक चिह्न, कलश, महाकुम्भ से जुड़ा साहित्य, नववर्ष का टेबल कैलेंडर व डायरी भेंट की। 

विज्ञापन


13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज में होने जा रहे महाकुम्भ में विशिष्टजनों को आमंत्रण देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे थे। शनिवार को उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह से मुलाकात की थी। सीएम योगी ने सभी विशिष्टजनों को महाकुम्भ से संबंधित उपहार भी भेंट किए। 
विज्ञापन


रविवार को भी सीएम योगी ने अपने 'एक्स' हैंडल पर विशिष्टजनों से भेंट की तस्वीर पोस्ट करते हुए अमूल्य समय प्रदान करने के लिए उनका आभार भी जताया।  उल्लेखनीय है कि महाकुम्भ प्रारंभ होने में अब कुछ ही समय शेष रह गया है। सीएम योगी और उनके मंत्रीगण विभिन्न राज्यों में जाकर विशिष्ट और आमजनों को महाकुम्भ के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed