फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi is reaching Ayodhya for the third time in 15 days, will participate in the employment fair

CM Yogi in Ayodhya: 15 दिन के अंदर आज तीसरी बार अयोध्या पहुंच रहे हैं सीएम योगी, रोजगार मेले में करेंगे शिरकत

Sun, 18 Aug 2024 09:07 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 18 Aug 2024 09:07 AM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या के दौर पर होंगे। एक पखवाड़े के अंदर सीएम तीसरी बार रामनगरी पहुंच रहे हें। वहां यहां कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 

विज्ञापन
UP: CM Yogi is reaching Ayodhya for the third time in 15 days, will participate in the employment fair
आज अयोध्या में होंगे सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। सीएम योगी सुबह 10:25 बजे यहां मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पहुंचेंगे। वह यहां पर करीब एक घंटे से अधिक समय तक विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद एक पखवाड़े के भीतर सीएम योगी का अयोध्या में तीसरा और मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में दूसरा दौरा है। 

विज्ञापन


सीएम ने मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की खुद कमान संभाल रखी है। उनके इस दौरे को भी इसी नजरिए से देखा जा रहा है। सीएम यहां पर आयोजित जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेला में शिरकत करेंगे। इस मेले में देश की 100 नामचीन कंपनियों में 50,000 पदों पर नौकरी पाने का युवाओं को मौका मिलेगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही मुख्यमंत्री 80 करोड रुपए के लागत की 14 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।करीब 3500 मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट और लैपटॉप का भी वितरण किया जाएगा। सीएम योगी की ओर से युवा महोत्सव को संबोधित किया जाएगा। सीएम सुबह 11.40 बजे यहां से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगरी में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक
 रामनगरी झूलनोत्सव के उल्लास में लीन हो चुकी है। सावन शुक्ल द्वादशी तिथि पर रामनगरी में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामनगरी में तीन लाख से अधिक भक्त डटे हुए हैं। उत्सव का मुख्य पर्व पूर्णिमा स्नान कल है। इस दिन यह संख्या तीन गुना से अधिक बढ़ सकती है। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के कारण सुरक्षा और सख्त कर दी गई है। रामनगरी में चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है।


सावन शुक्ल एकादशी को प्राचीन पीठ रंगमहल में युगल सरकार की गलबहिया झांकी सजाई गई। मंदिर के महंत रामशरण दास ने बताया कि गलबहियों की झांकी में भगवान श्रीराम जानकी के विग्रह एक दूसरे के गले में हाथ डाले हुए होते हैं। वर्ष के शेष दिन श्रीराम जानकी की मूर्तियां अलग-अलग आशीर्वाद मुद्रा में होती है। रंगमहल के भव्य जगमोहन में सजी इस झांकी व उसके साथ हो रहे संगीतमय झूलनोत्सव के पदों का गायन बरबस श्रद्धालुओं को आकर्षित करती रहा। इसी तरह दशरथ महल बड़ास्थान, मणिरामदास को छावनी, श्रीरामबल्लभाकुंज, कनकभवन, कोसलेश सदन, सियाराम किला, हनुमत निवास, आचारी मंदिर सहित सैकड़ों मंदिरों में झूलनोत्सव की अनुपम छटा बिखर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed