फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi in action mode regarding flood in the state, assigned responsibility to officials; made strategy o

यूपी: प्रदेश में आई बाढ़ को लेकर एक्शन मोड में सीएम,अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी; मानसून सत्र पर बनाई रणनीति

Thu, 07 Aug 2025 10:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 07 Aug 2025 10:30 PM IST
सार

Yogi cabinet meeting: कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम योगी ने सभी मंत्रियों के साथ विशेष बैठक की। इस बैठक में मानसून सत्र को लेकर रणनीति बनाई गई। 

विज्ञापन
UP: CM Yogi in action mode regarding flood in the state, assigned responsibility to officials; made strategy o
योगी ने मंत्रियों के साथ की बैठक। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को सभी मंत्रियों के साथ अहम बैठक की। इसमें सीएम ने मंत्रियों को प्रदेश के विकास के संबंध में टॉस्क सौंपे। साथ ही उन्हें अधिकारियों के साथ लेकर विजन-2047 के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा इस डॉक्यूमेंट में प्रदेश के विकास के लिए सेक्टरवार लक्ष्य भी शामिल होने चाहिए। इसके अलावा सीएम ने मंत्रियों के साथ 11 अगस्त से शुरू हो रहे विधानमंडल के मानसून सत्र के अलावा बाढ़ राहत और तिरंगा यात्रा से क्रियाकलापों को लेकर भी रणनीति पर चर्चा की। सीएम ने सभी मंत्रियों को सत्र के बाद अक्तूबर तक अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में रहकर बाढ़ प्रभावितों की मदद में जुटे रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सीएम ने विजन डॉक्यूमेंट में यूपी को विकसित बनाने के लिए लक्ष्य तय करते समय यह भी सुझाव मांगे हैं कि कौन-कौन सी योजनाओं में और सुधार की जरूरत है। वहीं, प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ की विभिषिका को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों से कहा है कि बाढ़ का पानी घटने के बाद भी नागरिकों को बीमारी और खान-पान की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए सभी लोगों अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में अक्तूबर तक डंटे रहने और राहत कार्य, मकान गंवाने वालों के पुनर्वास, प्रभावितों के खान-पान और संक्रामक बीमारी और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की गहन मानिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सदन में पूरी तैयारी से आएं मंत्री

बैठक में मुख्यमंत्री ने 11 अगस्त से शुरू हो विधानमंडल सत्र के दौरान विपक्षी हमले से निपटने की रणनीति भी समझाई। उन्होंने कहा कि सभी मंत्री अपने विभागों के संबंधित सवालों पर पूरी तैयारी के साथ जवाब दें। विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दे पर स्पष्ट और कम शब्दों में ही जवाब दें। सीएम ने कहा, सुचारू रूप से सदन चलाने के लिए जरूरी है कि सत्ता पक्ष के लोग विपक्ष के सवालों का संतोषजनक जवाब दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed