फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi hits back at SP over fake codeine syrup, says accused have links with SP leaders

यूपी: नकली कोडिन सिरप को लेकर सीएम योगी का सपा पर पलटवार, कहा- सपा नेताओं से आरोपियों के रिश्ते

Mon, 22 Dec 2025 09:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 22 Dec 2025 09:32 PM IST
सार

UP Assembly: नकली कोडिन सिरप को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर पलटवार किया है। उन्होंने विधानसभा सत्र में सपा को निशाने पर रखा। 

विज्ञापन
UP: CM Yogi hits back at SP over fake codeine syrup, says accused have links with SP leaders
विधानसभा में योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोडिन कफ सिरप के तार सपा से जुड़े हुए हैं। कार्रवाई चल रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। कफ सिरप के मुख्य सरगना शुभम जायसवाल का समाजवादी पार्टी से संबंध रहा है। शुभम जयसवाल और अमित यादव व्यापारिक साझेदार हैं। इसका संबंध समाजवादी युवा जनसभा से भी रहा है। मिलिंद यादव भी इस गठजोड़ में शामिल है जो शुभम जायसवाल का करीबी है। मिलिंद यादव के फोन नंबर शैली ट्रेडर्स के जीएसटी रजिस्ट्रेशन में शामिल हैं। अवैध लेन-देन भी एक पदाधिकारी के खाते के माध्यम से हुआ है। वह सोमवार को सपा सदस्यों के सवाल का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोडिन कफ सिरप से यूपी में एक भी मौत नहीं हुई है। इस मामले में एनडीपीएस के अंतर्गत कार्रवाई होगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले को कोर्ट में लड़ा और जीता है। इसमें 10 से 20 वर्ष तक सजा का प्रावधान है। एसटीएफ पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। सीएम ने बुलडोजर एक्शन को लेकर समाजवादी पार्टी पर तंज कसा। कहा कि चिंता मत कीजिए, समय आने पर बुलडोजर एक्शन की पूरी तैयारी रहेगी, उस समय चिल्लाइएगा नहीं। उन्होंने कहा कि शुभम जायसवाल के खर्चे पर अमित यादव दुबई घूमने गया। अलोक सिपाही है और पक्का सपाई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

आलोक की तस्वीरें हैं सपा के नेताओं के साथ 

UP: CM Yogi hits back at SP over fake codeine syrup, says accused have links with SP leaders
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

सीएम ने कहा कि आलोक की तस्वीरें सपा के नेताओं के साथ हैं। हमने आलोक को बर्खास्त किया था। उन्होंने कहा कि हमारे पास सबूत है कि मनोज यादव राजीव यादव और मुकेश यादव कोडीन कफ सिरप के अवैध डायवर्जन में शामिल हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की छटपटाहट समझ सकता हूं। जब हमारी सरकार की कार्यवाही अंत तक पहुंचेगी तब तक समाजवादी वाले वहां फातिहा पढ़ने जायेंगे, लेकिन मैं आपको फातिहा पढ़ने लायक भी नहीं छोडूंगा। उन्होंने कहा कि एफएसडीए विभाग ने 1000 से अधिक कफ सिरप के नमूनों की जांच की है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में वाराणसी में सैली ट्रेडर फार्मा के शुभम जायसवाल, भोला जायसवाल और आकाश पाठक, सहारनपुर के एबार्ट हेल्थ केयर के विभोर राणा, गाजियाबाद में सौरभ त्यागी, अभिषेक शर्मा, विशाल उपाध्याय, तपन यादव और शादाब के अलावा लखनऊ के मनोहर जायसवाल और बायो हब के इमरान इस प्रकरण के मुख्य किंग पन हैं। उन्होंने कफ सिरफ प्रकरण में के समाजवादी पार्टी के लोगों की संलिप्ता का खुलासा किया और कहा कि प्रदेश अच्छे से जानता है कि माफिया के संबंध किससे हैं?

विज्ञापन

2016 में सपा ने दिया था लाइसेंस 

सीएम ने कहा कि कोडिन कफ सिरप के होलसेलर को एसटीएफ ने पकड़ा था। उसे 2016 में सपा सरकार ने लाइसेंस दिया था। यूपी में कोडिन कफ सिरप के केवल स्टाकिस्ट व होलसेलर हैं। इसका यहां प्रोडक्शन नहीं होता। इसका प्रोडक्शन मध्य प्रदेश, हिमाचल व अन्य राज्यों में होता है। मौत के जो प्रकरण आए हैं, वह भी अन्य राज्यों के हैं। ऐसे प्रकरण तमिलनाडु में बने सिरप के कारण आए हैं। यह पूरा प्रकरण इललीगल डायवर्जन का है। इसके माध्यम से होलसेलर (सहारनपुर, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी) ने इसे उन देशों व राज्यों में पहुंचाया है, जहां मद्य निषेध है। वहां नशे के आदी लोगों को इसे लेने की आदत है। वहां इसका दुरुपयोग किया गया है। यह सिरप चिकित्सकीय परामर्श से दिया जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की कार्रवाई की जानकारी भी सदन में रखी। मुख्यमंत्री ने कहा अब तक 332 फर्मों पर छापेमारी की कार्रवाई हुई है। 136 पर रिपोर्ट दर्ज हुई है, जिनमें 225 अभियुक्त नामज़द हैं। 78 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष से झूठ बोलवा देते हैं समाजवादी

UP: CM Yogi hits back at SP over fake codeine syrup, says accused have links with SP leaders
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

सीएम ने नेता प्रतिपक्ष की चुटकी ली। बोले कि इस उम्र में व्यक्ति सच बोलने का आदी होता है, लेकिन समाजवादी इस उम्र में भी उनसे झूठ बोलवा देते हैं। समाजवादियों को ऐसा नहीं करना चाहिए और उन्हें भी सच बोलने का आदी होना चाहिए। उन्होंने लंबे समय तक स्पीकर के रूप में सदन को आगे बढ़ाया है।

वन डिस्ट्रिक, वन माफिया का राज
विधानसभा में कोडिन कफ सिरप पर चर्चा के दौरान सपा विधायक ने क हा कि इन दिनों वन डिस्ट्रिक, वन माफिया का राज चल रहा है। अमित टाटा के पूर्व सांसद से संबंध है। इसकी जांच कराई जाए। सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने पूरे प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग की। सपा विधायक लकी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मिले सबूत से साबित हो गया है। जौनपुर का नाम जहरीला पदार्थ से जुड़ गया है। यह मानवता का शर्मशार करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed