फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi gave instructions to distribute medicine kits in all districts, 100 bed hospital was prepared in Shikohabad

यूपी : सभी जिलों में मेडिसिन किट वितरित करने के सीएम योगी ने दिए निर्देश, शिकोहाबाद में तैयार किया  गया 100 बेड का अस्पताल

Tue, 07 Sep 2021 09:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 07 Sep 2021 09:51 PM IST
सार

फिरोजाबाद में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शिकोहाबाद में 100 बेड का नया अस्पताल तैयार किया गया है।

विज्ञापन
UP: CM Yogi gave instructions to distribute medicine kits in all districts, 100 bed hospital was prepared in Shikohabad
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में फैली डेंगू एवं वायरल बुखार को लेकर हर स्तर पर सावधानी बरती जा रही है। मुख्यमंत्री ने हर जिले में प्रभावित इलाके में मेडिसिन किट का वितरण भी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बीमारियों की रोकथाम के लिए सर्विलांस सिस्टम को मजबूत करने के भी निर्देश दिए हैं। उधर, फिरोजाबाद में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शिकोहाबाद में 100 बेड का नया अस्पताल तैयार किया गया है। इस अस्पताल के शुरू होने से आस पास के लोगों को इलाज में सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


मंगलवार को बीमारी की रोकथाम के इंतजामों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डेंगू, बुखार समेत वायरल बीमारियों से निपटने के लिए सभी 75 जिले में सर्विलांस सिस्टम को हर स्तर पर मजबूत किया जाए। किसी भी व्यक्ति के बीमार होने पर उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग तक पहुंच जाए। ताकि बीमार व्यक्ति को उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद, मथुरा, आगरा के साथ सभी जिलों में डेगूं व अन्य वायरल बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक इंतज़ाम किए जाएं। उन्होंने अस्पतालों में अतिरिक्त बेड, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, दवाइयां और जांच उपकरण समेत अन्य सुविधाओं का इंतजाम करने का निर्देश दिया। बुखार का इलाज करा रहे मरीजों के परिजनों को उनके उपचार और सेहत की जानकारी देते रहने, अस्पतालों में मिल रही सुविधाओं की निगरानी सीएम हेल्पलाइन के जरिए करने, सीएम हेल्प लाइन के जरिए मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उनका हाल लेने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड को लेकर हर स्तर पर रहें सतर्क
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कई राज्यों में कोविड के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में कोविड को लेकर हर स्तर पर सावधानी बरतने की जरूरत है। घर से बाहर निकलने पर मास्क की अनिवार्यता, भीड़भाड़ में जाने से परहेज करने आदि के बारे में लोगों को जागरुक किया जाए।


संक्त्रस्मण प्रसार को न्यूनतम रखने के लिए अस्पतालों के ओपीडी एवं आईपीडी में अनावश्यक लोगों का प्रवेश रोका जाए। बचाव के लिए एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और बेहतर ट्रीटमेंट के साथ साथ तेज गति से टीकाकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को 33 लाख 42 हजार 360 लोगों का एक दिन में टीकाकरण करके रिकार्ड कायम करने के लिए टीम को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed