फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi Adityanath says OBC society is getting all the benefits in BJP government.

UP: मुख्यमंत्री योगी बोले- भाजपा राज में सरकारी योजनाओं, आरक्षण का ओबीसी समाज को मिल रहा पूरा लाभ

Wed, 25 Sep 2024 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 25 Sep 2024 12:13 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग के पदाधिकारियों को जिलों में प्रवास के दौरान सरकार के प्रयासों एवं कार्यक्रमों के बारे में समाज से संवाद करना चाहिए। उसके फीडबैक से मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराना चाहिए। 

विज्ञापन
UP: CM Yogi Adityanath says OBC society is getting all the benefits in BJP government.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते साढ़े सात वर्षों में सरकार के प्रयासों से ओबीसी समाज को मुख्यधारा में स्थान मिला है। ओडीओपी और विश्वकर्मा श्रम सम्मान जैसी योजनाओं के केंद्र में ओबीसी समाज ही है। सरकारी योजनाओं, आरक्षण का भाजपा सरकार में ओबीसी समाज पूरा लाभ प्राप्त कर रहा है। वह मंगलवार को अपने आवास पर उप्र पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के साथ विशेष बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आयोग के पदाधिकारियों को जिलों में प्रवास के दौरान सरकार के प्रयासों एवं कार्यक्रमों के बारे में समाज से संवाद करना चाहिए। उसके फीडबैक से मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराना चाहिए। यदि किसी को योजना का लाभ नहीं मिला है तो आयोग द्वारा संस्तुति भी की जानी चाहिए। पूर्ववर्ती सरकारों के सापेक्ष वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सरकारी नौकरियों में ओबीसी समाज को सर्वाधिक हिस्सेदारी मिली है। उन्होंने आयोग की गतिविधियों को और अधिक जनोपयोगी बनाने पर जोर दिया। साथ ही, उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आयोग को सकारात्मक भूमिका निभाने को कहा।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज के युवाओं में बहुत प्रतिभा और मेधा है, आवश्यकता उन्हें मंच देने की है। आयोग को इस दिशा में बेहतर कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को आयोग के कार्यालय में पर्याप्त कक्षों समेत सभी संसाधन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed