फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP CM Yogi Adityanath says government committed to help soldiers

योगी बोले- सैनिकों की सहायता के लिए यूपी सरकार प्रतिबद्ध

Sat, 04 Jan 2020 06:29 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 04 Jan 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath says government committed to help soldiers
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को 11 वीर अमर शहीद सैनिकों के आश्रितों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सैनिक आश्रय गृह का कायाकल्प किया जाएगा। वहीं, उन्होंने यह भी एलान किया कि पूर्व सैनिक कोटे के सभी खाली पद भरे जाएंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने इस दौरान कहा कि मैं सबसे पहले मातृभूमि के लिए जान बलिदान करने वाले वीर सपूतों को नमन करता हूं। केंद्र और राज्य की सरकार उन सैनिकों के सम्मान के लिए पूरी मजबूती से काम कर रही है।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के लिए अलग से विभाग काम कर रहा है। उत्तर प्रदेश सबसे बड़ी जनसंख्या वाला प्रदेश है और 4.5 लाख पूर्व सैनिक सिर्फ इस राज्य में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अंदर हर वर्ष हम पूर्व सैनिकों की समस्याओं को समाप्त करने के लिए सैनिकों के साथ बैठक भी करते हैं। प्रदेश सरकार ने इससे पहले 15 जून 2018 को पदक पाने वाले वीरों को मिलने वाली राशि को बढ़ाया था। 

मुख्यमंत्री कृषक बीमा योजना के विस्तार को मिली मंजूरी

इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कृषक बीमा योजना के विस्तार से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब इस योजना का लाभ खाताधारक किसान के साथ बटाईदार किसान और आंधी-तूफान, भूस्खलन में मरने या दिव्यांग होने वाले किसान के बालिग (18 से 70 वर्ष) आश्रित भी पाएंगे।‘अमर उजाला’ ने सरकार की इस योजना का खुलासा छह दिसंबर के अंक में प्रमुखता से किया था।

पहली बार ऐसा होगा कि इससे बटाईदार व किसानों के बालिग आश्रित शामिल होंगे। इससे इस योजना का दायरा पहले से काफी बढ़ जाएगा। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को राजस्व विभाग की इस योजना का प्रस्तुतीकरण देखा और जरूरी निर्देश दिये। दुर्घटना के दायरे का भी विस्तार होगा। इसमें सड़क व अन्य तरह की दुर्घटना के अलावा आंधी-तूफान, भूस्खलन में होने वाली मौत भी योजना के दायरे में आएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का लाभ हर किसान परिवार को मिलना चाहिए। अगर कोई किसी अन्य योजना से लाभ पा रहा है तो उस योजना से मिलने वाली उतनी राशि की कटौती कर लाभ दे दिया जाए। तय समय में पीड़ित परिवार को योजना का लाभ मिले, इसके लिए प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाएगा।। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed