फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   National Sports Day 2020 Dhyan Chand Birthday: UP CM Yogi Adityanath remembers hockey player Major Dhyanchand on his 115th birthday

National Sports Day: मेजर ध्यानचंद को मुख्यमंत्री योगी ने किया याद, नवोदित खिलाड़ियों को दी सीख लेने की सलाह

Sat, 29 Aug 2020 03:42 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 29 Aug 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
National Sports Day 2020 Dhyan Chand Birthday: UP CM Yogi Adityanath remembers hockey player Major Dhyanchand on his 115th birthday
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 115वीं जयंती पर पूरा देश आज उन्हें नमन कर रहा है। उनके सम्मान में हर वर्ष 29 अगस्त के दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

विज्ञापन


देश भर के तमाम खेलप्रेमियों के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आज के दिन मेजर ध्यानचंद को याद किया है। उन्हें नमन करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने नवोदित खिलाड़ियों से कहा कि वे मेजर ध्यानचंद की कड़ी मेहनत, राष्ट्रभक्ति और अनुशासन से सीख लें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को ट्वीट किया कि 'हॉकी के जादूगर' पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद जी की गौरवपूर्ण स्मृति को समर्पित 'राष्ट्रीय खेल दिवस' के अवसर पर खेल की विभिन्न विधाओं में वैश्विक मंचों पर भारत की गरिमा वृद्धि करने वाले सभी खिलाड़ियों के प्रति सादर कृतज्ञता ज्ञापन।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवोदित खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिख कि वैश्विक खेल जगत में भारतीय स्वाभिमान के प्रतीक, हॉकी स्पर्धा के विभिन्न विश्व विजयी अभियानों के शिल्पकार, विश्व हॉकी के सार्वकालिक महान खिलाड़ी, पद्म भूषण 'मेजर ध्यानचंद जी' को उनकी जयंती पर कृतज्ञतापूर्ण नमन। आपकी खेल प्रतिभा, आपकी राष्ट्रभक्ति भारतीयों के लिए प्रेरणास्पद है।
 


सीएम योगी के साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी ट्वीट किया कि ओलंपिक खेलों में भारत को तीन बार स्वर्ण पदक दिलवाने वाले और भारतीय हॉकी को पहचान दिलाने वाले 'हॉकी के जादूगर' पद्मभूषित मेजर ध्यानचंद सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन।

इसके साथ ही उन्होंने सभी देश व प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed