फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: cm yogi adityanath gave instructions to district collectors to monitor the water level of rivers

यूपी : मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को दिए नदियों के जलस्तर पर निगाह रखने के निर्देश

Wed, 05 Aug 2020 10:32 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 05 Aug 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
UP: cm yogi adityanath gave instructions to district collectors to monitor the water level of rivers
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

राहत आयुक्त संजय गोयल ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में सभी तटबंध सुरक्षित हैं। बाढ़ के लिहाज से कहीं भी किसी प्रकार की चिंताजनक स्थिति नहीं है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की कुल 16 टीमें तैनात की गई हैं। 2,728 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगाई गई हैं।  

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नदियों के जलस्तर पर निगरानी रखी जाए। आसपास के गांवों में पानी भरने के पूर्व ही मुनादी कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों और बाढ़ शरणालयों में ले जाया जाए। सोशल डिस्टेसिंग के साथ भोजन आदि की उच्च गुणवता सुनिश्चित की जाए।  
विज्ञापन


गोयल ने बताया कि बाढ़ पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न किट का वितरण कराया जा रहा है। इस किट में 17 प्रकार की सामग्री जिसमें 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 10 किलो आलू, 5 किलो लाई, 2 किलो भुना चना, 100 टेबलेट क्लोरीन और 2 नहाने के साबुन आदि हैं।  अब तक 12,496 खाद्यान्न किट और 86,209 मीटर तिरपाल का वितरण किया जा चुका है। 223 मेडिकल टीम भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलिया में सरयू (घाघरा) नदी के दाएं तट पर स्थित बकुलहा संसार टोला तटबंध के किमी. 4.125 के मध्य निर्मित टी-स्पर के नोज भाग के अपरस्ट्रीम में स्लोप क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। वहां काम कार्य कराया जा रहा है। गोयल ने बताया कि बाढ़ की आपदा से निपटने के लिए प्रदेश में 160 बाढ़ शरणालय स्थापित किए गए हैं। 3 जिलों में 36 शरणालयों में 3,984 व्यक्ति रह रहे हैं। 657 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं।


वर्तमान में प्रदेश के 16 जिलों के 536 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। प्रदेश में 139 पशु शिविर स्थापित किए गए हैं। 5,12,591 पशुओं का टीकाकरण भी किया गया है। उन्होंने बताया कि पशु चारे के लिए 415 क्विंटल भूसा वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी को भी बाढ़ या अन्य आपदा के संबंध में कोई भी समस्या होती है तो वह जिला आपदा नियंत्रण केंद्र या राज्यस्तरीय कंट्रोल हेल्प लाइन नंबर-1070 पर फोन कर संपर्क कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed