{"_id":"6a4a8716186219660106ba89","slug":"up-cm-retorts-on-theft-of-ram-temple-offerings-says-those-who-fired-on-kar-sevaks-are-not-concerned-about-th-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सीएम का पलटवार, कहा- कारसेवकों पर गोली चलाने वालों को नहीं मंदिर की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सीएम का पलटवार, कहा- कारसेवकों पर गोली चलाने वालों को नहीं मंदिर की चिंता
Sun, 05 Jul 2026 10:02 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:02 PM IST
सार
Ram Mandir dispute: राम मंदिर चढ़ावा चोरी की बातों के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबरी ढांचा का समर्थन करने वालों को अब भारत की आस्था की चिंता नहीं हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शक्ति केंद्र संयोजकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रीराम मंदिर प्रकरण पर विपक्ष को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं, जिनकी आस्था तब आहत नहीं होती है, जब कारसेवकों पर गोली चलती है। इसने सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं, जो अपने वोटबैंक के लिए लैंड व लव जिहाद का समर्थन करते हैं। उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बाबरी ढांचा का समर्थन करने वालों को अब भारत की आस्था की चिंता नहीं हैं। इन्हें तो बस अपने वोट बैंक की चिंता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के विकास के मॉडल की वजह से ही सपा और कांग्रेस पीड़ित है। उन्हें इसी बात से चिंता है कि जिन लोगों को जातियों में बांटकर उनका हक मारते थे, उनका अब विकास हो रहा है। ये अब देश की आस्था पर प्रहार कर रहे हैं। सारी ऊर्जा वहीं लगा रहे। शक्ति केंद्र के संयोजकों को विपक्ष के भ्रमजाल से सतर्क रहने की अपील करते हुए सीएम ने कहा कि आने वाला चुनाव का केंद्र बूथ है। अगर बूथ मजबूत होगा तो चुनाव परिणाम भी भाजपा के पाले में ही आएगा। सीएम ने कहा कि जब शक्ति केंद्र मजबूत होगा तो बंगाल जैसी जीत मिलने में कोई कठिनाई नहीं होगी। जिस बंगाल को घुसपैठ का अड्डा बना दिया गया था, अराजकता थी और भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया। वहां मिली जीत बताती है कि हमारा शक्ति केंद्र मजबूत है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को उनकी महत्वपूर्ण भूमिका बताई। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था का केंद्रबिंदु है, जहां एक-एक मतदाता से हमारा संवाद शुरू होता है। उन्होंने कहा, चुनाव विधानसभा, लोकसभा, जिला या प्रदेश स्तर पर नहीं लड़ा जाता चुनाव का केंद्र बिंदु बूथ और शक्ति केंद्र होता है, यह दोनों मजबूत हैं तो चुनाव हमारे पाले में आएगा ही और उसके रखवाले के रूप में शक्ति केंद्र संयोजकों की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने शक्ति केंद्रों को कार्ययोजना दी है। हर महीने के अंतिम रविवार को हर बूथ-शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता ‘मन की बात’ सुनें और प्रधानमंत्री के कहे गए बिंदुओं को नोट करें। अपने प्रदेश से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा करें। आवश्यक कार्यों को नोट कर उसे लागू करेंगे तो हम लंबे समय तक भाजपा व देश के लिए कार्यकर्ताओं की ऐसी फौज खड़ी कर देंगे, जो राष्ट्र के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण टीम के रूप में दिखाई देगी।
विज्ञापन