{"_id":"6560696b98860cc9720bc999","slug":"up-cm-pays-tribute-to-para-commando-sachin-laur-who-was-martyred-in-rajouri-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राजौरी में शहीद हुए पैरा कमांडो सचिन लौर को सीएम ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा हम परिवार के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राजौरी में शहीद हुए पैरा कमांडो सचिन लौर को सीएम ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा हम परिवार के साथ
Fri, 24 Nov 2023 02:44 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 24 Nov 2023 02:44 PM IST
सार
सीएम ने लिखा कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। इस दुःखद घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
विज्ञापन
शहीद सचिन लौर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त अलीगढ़ निवासी पैरा कमांडो सचिन लौर को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा कि राष्ट्र की सेवा में शहीद हुए जनपद अलीगढ़ निवासी पैरा कमांडो श्री सचिन लौर जी को विनम्र श्रद्धांजलि।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। इस दुःखद घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति। बता दें कि अलीगढ़ के टप्पल के नगरिया गोरौला गांव निवासी पैरा कमांडो सचिन लौर 2019 में सेना में भर्ती हुए थे। सचिन 2021 में स्पेशल फोर्स में कमांडो बने। वर्तमान में वह राजौरी में पैरा टू रेजीमेंट में तैनात थे। बुधवार को आतंकियों से लोहा लेते वक्त वह वीरगति को प्राप्त हो गये। 8 दिसंबर को सचिन की शादी होने वाली थी।
विज्ञापन