फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP CM hands over cheques to people involved in MSME as a part of online loan fair

यूपी: आर्थिक पैकेज की घोषणा के 24 घंटे बाद ही मुख्यमंत्री योगी ने उद्यमियों को सौंपे चेक

Thu, 14 May 2020 02:58 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 14 May 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
UP CM hands over cheques to people involved in MSME as a part of online loan fair
सीएम योगी ने उद्यमियों सौंपे चेक - फोटो : ANI

वैश्विक महामारी से निपटने के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी लगातार काम कर रही है। इसी के तहत गुरुवार को शुरू हुए ऋण मेले के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम (एमएसएमई) उद्यम से जुड़े उद्यमियों चेक सौंपा। 

विज्ञापन


केंद्र द्वारा की गई आर्थिक पैकेज की घोषणा के 24 घंटे के भीतर ही मुख्यमंत्री योगी ने यूपी में एमएसएमई सेक्टर के 56,754 उद्यमियों को एकमुश्त दो हजार से लेकर दो करोड़ तक के लोन बांटे। 
विज्ञापन


केंद्र से आर्थिक पैकेज एलान के बाद यूपी पहला राज्य है जिसने लॉकडाउन अवधि में भी इतनी बड़ी धनराशि का लोन दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने गुरुवार को एक क्लिक पर ऑनलाइन दो हजार से लेकर दो करोड़ रुपये के लोन देकर रोजगार संगम ऑनलाइन मेला की व्यापक शुरूआत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमियों को लोन देने के साथ ही 56754 इकाईयों से दो लाख लोगों को रोजगार की गारंटी मिल गई है। वहीं एमएसएमई सेक्टर में रोजगार उपलब्ध कराने में युद्धस्तर पर जुटे सीएम योगी ने एमएसएमई का साथी पोर्टल भी लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने सिंगल विंडो सिस्टम की तस्वीर भी दिखाई। 

सीएम योगी ने कहा कि हम कामगारों व श्रमिकों को यूपी की ताकत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए पलायन का कलंक हटाने का भी बड़ा अवसर है, इसलिए हम कामगारों व श्रमिकों की स्किलिंग की स्केलिंग भी कर रहे हैं। 

सीएम योगी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि अब दीपावली में चीन से गौरी-गणेश की मूर्तियां न आएं। गोरखपुर के टेराकोटा में चीन से बेहतर मूर्तियां बनाने का हुनर है। हम यूपी में देश का सबसे बड़ा एमएसएमई सेक्टर बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान ही यूपी में पीपीई किट की 26 यूनिटें खड़ी हुईं। प्रदेश में छोटी बड़ी मिलाकर 90 लाख एमएसएमई इकाईयां हैं। हमारी कोशिश है कि हम इकाई में कम से कम एक नया रोजगार सृजित किया जा सके।


सीएम योगी ने 'एक जिला एक उत्पाद' (ओडीओपी) पर विशेष फोकस कर इस मुहिम से जुड़ने वाले उद्यमियों को प्रोत्साहन देने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि पिछले तीन सालों में ओडीओपी से यूपी के उत्पादों और इस उद्यम को नई पहचान मिली है, साथ ही प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में भी बढ़ोत्तरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed