{"_id":"698e94f73180b6f9940c56ab","slug":"up-cm-changes-his-social-media-cover-image-hints-at-this-by-standing-next-to-brahmos-production-begins-in-l-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीएम ने सोशल मीडिया पर बदली अपनी कवर इमेज, ब्रह्मोस के साथ खड़े होकर दिया ये संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीएम ने सोशल मीडिया पर बदली अपनी कवर इमेज, ब्रह्मोस के साथ खड़े होकर दिया ये संकेत
Fri, 13 Feb 2026 08:35 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 13 Feb 2026 08:35 AM IST
सार
CM Yogi Adityanath Facebook Page: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर अपनी कवर इमेज बदल ली है। इस बदलाव के कई मायने तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी ने बदली फेसबुक पर कवर इमेज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘नए यूपी’ की बढ़ती ताकत का संकेत दिया। बजट 2026-27 के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कवर इमेज बदल दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मोस संग अपनी फोटो लगाकर ‘हार्ड पावर’ विजन” का संदेश दिया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया हैंडल पर मुख्यमंत्री का यह संदेश बताता है कि लखनऊ में ब्रह्मोस निर्माण के जरिए उत्तर प्रदेश एक तरफ रक्षा उत्पादन का उभरता वैश्विक हब हो गया है। वहीं दूसरी ओर 9.12 लाख करोड़ का बजट और सामरिक शक्ति के संगम का भी संकेत प्रदेशवासियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। सीएम का यह ‘सुपरसोनिक केसरिया’ संदेश बताता है कि उत्तर प्रदेश विकास का इंजन और प्रदेशवासियों की सुरक्षा का कवच भी बन गया है।
विज्ञापन