फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up cm akhilesh yadav address on labour's day

लोग बहकाते हैं, बहकावे में मत आइएः अखिलेश

Fri, 01 May 2015 10:00 PM IST
Updated Fri, 01 May 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
up cm akhilesh yadav address on labour's day

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार ने राजनैतिक पार्टी के बंधनों को तोड़कर विकास कार्य किया है। दूसरी पार्टी के विधायक भी उनके पास जो काम लेकर आते हैं उसे प्राथमिकता से उनकी सरकार कराती है।

विज्ञापन


हालत यह है कि कई बार दूसरी पार्टी के विधायकों के क्षेत्र में सपा विधायकों से ज्यादा बिजली आती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश व प्रदेश के विकास में मजदूरों की बहुत बड़ी भूमिका है। लेकिन वे खुद गरीब के गरीब ही रहते हैं। इसलिए सरकार अब इनका कल्याण कर रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिनके लिए योजना सरकार चला रही है उन्हें इसकी जानकारी भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रम विभाग मजदूरों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रहा है। साइकिल वितरण, मकान बनाने, लड़कियों की शादी व पढ़ाई कराने के लिए सरकार मदद कर रही है। लेकिन ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं है।

सपा कार्यकर्ता बताएं उपलब्धियां

up cm akhilesh yadav address on labour's day

सपा कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि वे सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाए। मुख्यमंत्री ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ पार्टियां ऐसी हैं जो झूठ बोलकर व बहकाकर लोगों को भ्रमित करती हैं।

कई बार प्रदेश सरकार की योजना को भी वे अपनी बताकर लोगों को बहका देते हैं। इनसे हमें बचना होगा। मुख्यमंत्री ने मजदूर दिवस पर सभी को बधाई दी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात दिवस व सूबे के राज्यपाल राम नाईक को महाराष्ट दिवस की बधाई दी।

कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मजदूरों के बगैर उद्योग धंधों का विकास नहीं हो सकता है। मजदूरों की मृत्यु होने पर सरकार पांच लाख रुपये का मुआवजा देती है। जब मजदूरों को सुविधाएं दी जाएंगी तभी देश तरक्की कर सकता है।

श्रम मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि प्रदेश के 12 जनपदों में मजदूरों के बच्चों की पढ़ाई के लिए 24 आवासीय स्कूल खोले जा रहे हैं। बेरोजगार अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग की सभी सेवाएं ऑनलाइन मुहैया कराई जा रही हैं। बेरोजगारों का वेबपोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा प्रदान कर दी गई है। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भी अपने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed