{"_id":"65bf100bb18bf22d2500541c","slug":"up-clouds-covered-the-entire-state-the-meteorological-department-issued-a-warning-of-rain-and-hail-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तीखी धूप हुई नदारद, पूरे प्रदेश में छाए बादल, मौसम विभाग ने जारी की बारिश और ओले गिरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तीखी धूप हुई नदारद, पूरे प्रदेश में छाए बादल, मौसम विभाग ने जारी की बारिश और ओले गिरने की चेतावनी
Sun, 04 Feb 2024 04:15 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:15 PM IST
सार
एक दिन पहले निकली तेज धूप रविवार को गायब रही। पश्चिमी और पूर्वी दोनों क्षेत्रों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार आज ओले गिर सकते हैं।
विज्ञापन
बारिश और ओले
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। ज्यादातर इलाके इस वक्त तेज हवाओं की चपेट में हैं। हालांकि शनिवार की शाम तक कहीं भी बारिश रिकाॅर्ड नहीं की गई। रविवार को लखनऊ में सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, रात और दिन के तापमान में मामूली बदलाव शनिवार को दर्ज हुआ। आगरा का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। वहीं अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसी तरह ज्यादातर इलाकों में पारे में एक से दो डिग्री तक की गिरावट या बढ़त दर्ज की गई है।
विज्ञापन
इन इलाकों में दिखेगा ज्यादा असर
लखनऊ, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, आगरा, अलीगढ़, औरैया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, हाथरस, जालौन, मैनपुरी, अंबेडकरनगर, अमरोहा, अयोध्या, बिजनौर, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, चित्रकूट, एटा, फिरोजाबाद, गाजीपुर, हमीरपुर, हरदोई, हापुड़, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, रामपुर, संत रविदासनगर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, सीतापुर, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी और आसपास। आगरा, अमरोहा, औरैया, बागपत, बिजनौर, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, जालौन, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली व आसपास।
विज्ञापन
लखनऊ में आज और कल होगी बारिश
ठंडी हवा के बीच शनिवार को राजधानी में पारे में उतार-चढ़ाव जारी रहा। रात का पारा एक डिग्री के करीब लुढ़का तो दिन का तापमान धूप के कारण दो डिग्री के करीब चढ़ा। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को बारिश के आसार जताए हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शुक्रवार को दिन का तापमान 22 डिग्री था, जो शनिवार को 25.3 डिग्री रहा। रात का पारा 10 डिग्री से 8.8 डिग्री पर आ गया।