फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP civic elections: notification of reservation of wards will be issued soon

यूपी निकाय चुनाव : वार्डों के आरक्षण की अधिसूचना जल्द होगी जारी, 4400 से अधिक वार्ड बढ़ने की सूचना

Sun, 13 Nov 2022 09:57 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 13 Nov 2022 09:57 AM IST
सार

नगर विकास विभाग सबसे पहले 200 पालिका परिषद और 546 नगर पंचायतों के अध्यक्ष की सीटों के आरक्षण की अधिसूचना जारी करेगा। इनके आरक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीटों का आरक्षण चक्रानुक्रम व्यवस्था के आधार पर किया जा रहा है।

विज्ञापन
UP civic elections: notification of reservation of wards will be issued soon
निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में निकाय चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वार्ड आरक्षण का काम अंतिम चरण में है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा के समक्ष इसका प्रारंभिक प्रस्तुतीकरण हो चुका है। निकाय चुनाव में पिछली बार की अपेक्षा इस बार 4400 से अधिक वार्ड बढ़ने की सूचना मिल रही है। नए निकायों में 10 से 15 वार्ड बनाए गए हैं। विस्तारित होने वाले निकायों में दो से चार वार्ड बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन


रैपिड सर्वे के आधार पर वार्डों के आरक्षण को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 50 से अधिक जिलों से मिले वार्ड आरक्षण के प्रस्ताव का परीक्षण करते हुए इसे लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है। चरणबद्ध तरीके से वार्डों के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी। इस पर आपत्तियों के लिए सात दिन का समय दिया जाएगा। इसके बाद इसकी अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन


नगर विकास विभाग सबसे पहले 200 पालिका परिषद और 546 नगर पंचायतों के अध्यक्ष की सीटों के आरक्षण की अधिसूचना जारी करेगा। इनके आरक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीटों का आरक्षण चक्रानुक्रम व्यवस्था के आधार पर किया जा रहा है। इसलिए अधिकतर सीटों के आरक्षण में बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। सीमा विस्तार या जातियों की गणना में अधिक अंतर न होने से कुछ सीटों का वही आरक्षण भी रहा सकता है। नगर विकास मंत्री को इसकी प्रारंभिक जानकारी दे दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष जल्द ही इसको लेकर बैठक होने वाली है। इसके आधार पर सीटों के आरक्षण को अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed