फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Chunav Result BSP also suffered losses in assembly by-elections in UP

UP: विधानसभा उपचुनाव में भी हांफा हाथी, बसपा का ये फैसला बना नुकसानदायक; अब आगे चंद्रशेखर से भी मिलेगी चुनौती

Wed, 12 Jun 2024 11:11 AM IST
शाहरुख खान अशोक मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ
अशोक मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Jun 2024 11:11 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव के साथ यूपी में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए। इन उपचुनाव में भी बसपा को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। चारों सीटों पर बसपा के वोट घट गए। जल्द 10 सीटों पर उपचुनाव होना है।
 

विज्ञापन
UP Chunav Result BSP also suffered losses in assembly by-elections in UP
UP Chunav Result - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अर्से बाद उपचुनाव लड़ने का फैसला बसपा को नुकसानदायक साबित हुआ। चारों सीटों पर उसका वोट बैंक वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में मिले वोटों के मुकाबले घट गया। अब बसपा के सामने अगली चुनौती प्रदेश की 10 रिक्त सीटों पर होने वाला उपचुनाव है। 
विज्ञापन


इसमें चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी भी ताल ठोंकने जा रही है। बसपा ने लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा की चार रिक्त सीटों ददरौल, लखनऊ पूर्वी, गैंसड़ी और दुद्धी के उपचुनाव में प्रत्याशी उतारे थे। 
विज्ञापन


इन सीटों पर बसपा के प्रत्याशियों का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। वह विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को मिले वोटों की संख्या तक भी नहीं पहुंच पाए। गैंसड़ी सीट पर तो बसपा के प्रत्याशी को विधानसभा चुनाव के मुकाबले आधे वोट ही नसीब हुए। वहीं ददरौल, लखनऊ पूर्वी और दुद्धी में भी वोट घट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बसपा ने ददरौल में सर्वेश चंद्र मिश्रा, लखनऊ पूर्वी में आलोक कुमार कुशवाहा, गैसड़ी में मोहम्मद हारिस खान और दुद्धी में रवि सिंह को टिकट दिया था। इसमें से ददरौल और लखनऊ पूर्वी सीट भाजपा के खाते में, जबकि गैंसड़ी और दुद्धी सीट सपा के खाते में गई है।

आजाद समाज पार्टी से मिलेगी चुनौती
बसपा के लिए चुनौती बनती जा रही आजाद समाज पार्टी उपचुनाव में भी प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। आजाद समाज पार्टी के सूत्रों के मुताबिक पार्टी सभी दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी।

यदि बसपा इस बार उपचुनाव नहीं लड़ती है तो दलित वोट बैंक के सामने आजाद समाज पार्टी विकल्प के रूप में रहेगा। इन हालातों में बसपा को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मुश्किल हो सकती है।

बसपा को मिले वोट

           
सीट उपचुनाव (2024) विस चुनाव (2022)
ददरौल 20,742            21,671
लखनऊ पूर्वी 8,323             9,834
गैंसड़ी 16,983 31,914
दुद्धी             22,395 23,879
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed