फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Chunav Result 2024 RLD hopes for one cabinet minister post

UP Chunav Result: रालोद को एक कैबिनेट मंत्री पद की उम्मीद, अगर राज्यमंत्री बने तो यूपी में बढ़ेगा एक और मंत्री

Sat, 08 Jun 2024 09:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 08 Jun 2024 09:33 AM IST
सार

रालोद को एक कैबिनेट मंत्री पद की उम्मीद है। अगर राज्यमंत्री बने तो यूपी में पार्टी का एक और मंत्री बढ़ेगा। पार्टी के दो नेता जीतकर नई संसद में पहुंचे हैं।

विज्ञापन
UP Chunav Result 2024 RLD hopes for one cabinet minister post
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद देश में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। इसी के साथ नए मंत्रीमंडल व मंत्रीमंडल के सदस्यों के नामों की चर्चा भी शुरू हो गई है। चुनाव से पहले भाजपा के साथ गठबंधन में आए राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के दो नेता चुनाव जीतकर इस बार संसद में पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में पार्टी को एक कैबिनेट मंत्री का पद मिलने की उम्मीद है। रालोद का इस चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश से कोई भी सांसद नहीं था। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी खुद राज्यसभा में हैं। किंतु चुनाव से कुछ दिन पूर्व चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के बाद रालोद ने भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में जाने और उनके साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


इसके तहत पार्टी को गठबंधन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दो सीटें बिजनौर और बागपत मिली। पार्टी ने इन दोनों सीट पर जीत हासिल की। बिजनौर से वर्तमान में पार्टी के विधायक चंदन चौहान व बागपत से डॉ. राजकुमार सांगवान जीतकर सांसद बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही पार्टी को यह उम्मीद है कि उन्हें केंद्र में एक कैबिनेट मंत्री का पद मिलेगा। अगर इसके स्थान पर केंद्र में पार्टी को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का दायित्व मिलता है तो उत्तर प्रदेश में पार्टी का एक और मंत्री बढ़ सकता है।
 

पार्टी को केंद्र में खेल, रसायन एंड उर्वरक या कृषि जैसा मंत्रालय मिल सकता है। पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी ने बताया कि जयंत चौधरी ने मंत्रीपद को लेकर किसी तरह का दबाव नहीं दिया है। उन्होंने पीएम मोदी को सरकार बनाने और उसमें हर कदम पर सहयोग का वादा किया है। 
 

उन्हें जो जिम्मेदारी दी जाएगी, वह उसे निभाएंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने भी कहा कि हमें पद की कोई अपेक्षा नहीं है। पार्टी को, राष्ट्रीय अध्यक्ष को जो जिम्मेदारी दी जाएगी, वह उसे निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed