फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Children of primary schools will tour on the lines of private schools

यूपी: प्राइवेट स्कूल की तर्ज पर टूर करेंगे सरकारी प्राइमरी स्कूलों के बच्चे, विभाग ने स्वीकृत की इतनी धनराशि

Sun, 10 Dec 2023 09:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 10 Dec 2023 09:13 PM IST
सार

राज्य परियोजना निदेशालय की ओर से इसके लिए हर जिले के लिए एक-एक लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें उनके लिए वाहन से लेकर नाश्ता-खाने की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
UP: Children of primary schools will tour on the lines of private schools
school tour demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को भी प्राइवेट स्कूलों के बच्चों की भांति अब भ्रमण कराया जाएगा। इसके तहत परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को उनके जिले के ऐतिहासिक स्मारक व धरोहरों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए बजट शासन की ओर से दिया जाएगा।

विज्ञापन


विद्यालयों में बच्चों की रुचि बढ़ाने, उनकी उपस्थिति बढ़ाने व उनके स्कूल में ज्यादा समय तक रुकने के लिए विभाग की ओर से काफी प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत अब उन्हें फील्ड विजिट पर ले जाया जाएगा। उन्हें देश-प्रदेश की समृद्ध व पुरातन ऐतिहासिक स्मारक व धरोहरों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए उनसे कोई शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य परियोजना निदेशालय की ओर से इसके लिए हर जिले के लिए एक-एक लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें उनके लिए वाहन से लेकर नाश्ता-खाने की व्यवस्था की जाएगी। फील्ड विजिट पर उनके साथ हर बीच बच्चे पर एक शिक्षक की तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएड-टीईटी अभ्यर्थियों का पैसा वापस करने का निर्देश
परिषदीय विद्यालयों में 72825 शिक्षक भर्ती में बीएड व टीईटी पास अभ्यर्थियों से ली गई राशि वापस करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद ने न्यायालय के निर्देश के क्रम में सभी डायट प्राचार्य को इसे जल्द पूरा कर इसकी सूचना उपलब्ध कराने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed