फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Chief Secretary gave instructions, Section-144 will be applicable within a radius of 100 meters of the examination center

यूपी : मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, परीक्षा केंद्र की सौ मीटर की परिधि में लागू रहेगी धारा-144

Thu, 17 Mar 2022 01:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 17 Mar 2022 01:48 PM IST
सार

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने सभी मंडल आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा केंद्रों के साथ प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए है।
 

विज्ञापन
UP: Chief Secretary gave instructions, Section-144 will be applicable within a radius of 100 meters of the examination center
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 को नकलविहीन और शांतिपूर्ण आयोजित कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों से सौ मीटर की परिधि में धारा-144 लागू रहेगी। परीक्षा केंद्र से एक किलोमीटर की परिधि में फोटो कॉपी और स्कैनिंग कार्य परीक्षा अवधि के दौरान बंद रहेगा। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने सभी मंडल आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा केंद्रों के साथ प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने परीक्षा केंद्र के आसपास 100 मीटर और आवश्यकता पड़ने पर उससे भी अधिक दूरी में धारा 144 लागू करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि परीक्षा कार्य से जुडे़  केंद्र व्यवस्थापकों तथा अध्यापकों पर हमला संज्ञेय अपराध माना जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्राओं की तलाशी केवल महिला पुलिस कर्मियों की ओर से ली जाएगी। उन्होंने परीक्षाओं में अनुचित साधन प्रयोग, प्रश्नपत्र की गोपनीयता भंग करने और हिंसक घटना पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed