फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Chief of IB reached Lucknow to take stock of preparations for DGP conference

यूपी : डीजीपी कांफ्रेंस की तैयारियों का जायजा लेने लखनऊ पहुंचे आईबी के मुखिया

Sun, 07 Nov 2021 11:52 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 07 Nov 2021 11:52 AM IST
सार

कार्यक्रम का आयोजन आईबी की ओर से हर वर्ष होता है। पहली बार यह कांफ्रेंस लखनऊ में हो रही है।

विज्ञापन
UP: Chief of IB reached Lucknow to take stock of preparations for DGP conference
डीजीपी मुकुल गोयल।

विस्तार

लखनऊ में इसी महीने होने वाली डीजीपी कांफ्रेंस की तैयारियों का जायजा लेने आईबी के डायरेक्टर अरविंद कुमार शनिवार को लखनऊ पहुंचे। लखनऊ प्रवास के दौरान वह कांफ्रेंस की तैयारियों से जुड़े हर पहलू को बारीकी से परखेंगे।

विज्ञापन

    
डीजीपी कांफ्रेंस में विभिन्न राज्यों के डीजीपी और पुलिस मुखिया के अलावा सभी अर्धसैनिक बल के मुखिया उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन आईबी की ओर से हर वर्ष होता है। पहली बार यह कांफ्रेंस लखनऊ में हो रही है। 20 से 22 नवंबर तक आयोजित होने वाली इस कांफ्रेंस की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। नरेंद्र मोदी 20 व 21 नवंबर को इस कांफ्रेंस में मौजूद रहेंगे। वह पहली बार लखनऊ में रात्रिविश्राम करेंगे। अगले दिन वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस कांफ्रेंस में शामिल होने लखनऊ आ रहे हैं।
विज्ञापन


नए नवेले वीवीआईपी गेस्ट हाउस में रहेगा शीर्ष अफसरों का जमावड़ा
डीजीपी कांफ्रेंस में शामिल होने आ रहे अफसरों को बटलर कालोनी स्थित नवनिर्मित वीवीआईपी गेस्ट हाउस ‘नैमिषारण्य’ में ठहराया जाएगा। हाल ही में यह गेस्ट हाउस बन कर तैयार हुआ है। यह पहला मौका होगा जब नया गेस्ट हाउस देश के शीर्ष अधिकारियों की मेजबानी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed