फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Chief Minister Yogi instructed to investigate the suspects in any case, 30 lakh people should be vaccinated every day

यूपी : मुख्यमंत्री योगी ने दिया कोरोना संदिग्धों की हर हाल में जांच का निर्देश, कहा- रोजाना 30 लाख लोगों का हो टीकाकरण

Fri, 21 Jan 2022 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 21 Jan 2022 12:05 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घर-घर स्क्रीनिंग अभियान के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण कराया जाए। संदिग्ध मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराएं। हर जिले के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा इंटीग्रेटेड कोविड कमाण्ड सेन्टर में प्रतिदिन बैठक कर स्थिति की समीक्षा की जाए।

विज्ञापन
UP: Chief Minister Yogi instructed to investigate the suspects in any case, 30 lakh people should be vaccinated every day
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : PTI

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि कोविड सैपंल जांच का दायरा 25 लाख से बढाकर 30 लाख किया जाए। संदिग्धों की हर हाल में जांच करें ताकि हर मरीज को ट्रेस किया जा सके। जिन जनपदों में टीकाकरण की गति धीमी है उस जनपद में विशेष प्रयास कर टीकाकरण की गति को तेज किया जाए। वह बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास पर कोविड की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घर-घर स्क्रीनिंग अभियान के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण कराया जाए। संदिग्ध मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराए। हर जिले के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा इंटीग्रेटेड कोविड कमाण्ड सेन्टर में प्रतिदिन बैठक कर स्थिति की समीक्षा की जाए। मरीजों और उनके परिजनों से संवाद रखा जाए। लोगों को टेलीकंसल्टेशन की सुविधा उपलब्ध करायी जाए।
विज्ञापन


टीईटी परीक्षा की तैयारी करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 जनवरी 2022 को प्रस्तावित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को सुचारु रूप से कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली जाए। यदि कोई कोविड पॉजिटिव अभ्यर्थी परीक्षा देने का इच्छुक हो तो उसके लिए अलग कक्ष की व्यवस्था की जाए।  परीक्षा केंद्र पर एक कोविड केयर सेंटर की स्थापना की जाए। संदिग्ध एवं अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने कहा पेपर लीक जैसी किसी भी प्रकार की घटना स्वीकार नहीं की जाएगी। पेपर लीक होने पर सम्बन्धित जिलाधिकारीए बेसिक शिक्षा अधिकारीए परीक्षा केन्द्र प्रभारी सहित सभी की जिम्मेदारी तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed