फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Chief Minister Yogi gave strict instructions to take special vigil on the state border regarding Corona

यूपी : मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना को लेकर प्रदेश की सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने के दिए सख्त निर्देश

Mon, 11 Apr 2022 09:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 11 Apr 2022 09:23 PM IST
सार

प्रदेश में 30 करोड़ 46 लाख 61 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 12 करोड़ 57 लाख 24 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है।

विज्ञापन
UP: Chief Minister Yogi gave strict instructions to take special vigil on the state border regarding Corona
सीएम योगी

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विभिन्न प्रदेशों में कोविड के नए स्वरूप के मरीज मिल रहे हैं। इसे देखते हुए दूसरे राज्य से लगे सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जाए। कहीं भी कोविड के मरीज मिले तो उसकी तत्काल जांच कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण पूरी रह से नियंत्रित है। इसे बनाए रखने की जरूरत है। वह सोमवार को अपने सरकारी आवास पर कोविड की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के बार-बार बदलते स्वरूप को ध्यान में रखते हुए निरंतर सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोरोना टीकाकरण की गति में और तेजी लायी जाए। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना संक्त्रस्मण के 14 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 17 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 293 है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 90 हजार 929 कोरोना टेस्ट किए गए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सतर्ककता में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। टीकाकरण को तेज किया जाए।
विज्ञापन


लगातार बढ़ रही है टीकाकरण की गति
टीकाकरण की लगातार गति बढ़ रही है। प्रदेश में 30 करोड़ 46 लाख 61 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 12 करोड़ 57 लाख 24 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। इस प्रकार 85.28 प्रतिशत लोग कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। प्रदेश में 15 करोड़ 27 लाख 90 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के एक करोड़ 31 लाख 38 हजार से अधिक किशोरों ने कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 81 लाख 25 हजार से अधिक किशोरों ने द्वितीय डोज प्राप्त कर ली है। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में अब तक कुल दो करोड़ 12 लाख 63 हजार से अधिक डोज लगायी जा चुकी हैं। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 23 लाख 75 हजार से अधिक बच्चों ने टीके की पहली खुराक प्राप्त कर ली है। 25 लाख 07 हजार से अधिक प्रिकॉशन डोज प्रदान की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed