फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Chief Minister handed over appointment letter to 310 specialist doctors, said - Do not disappoint the patient, gain experience by seeing him

यूपी : 310 विशेषज्ञ डॉक्टरों को मुख्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र, बोले- मरीज को निराश नहीं उसे देख कर अनुभव हासिल करें डॉक्टर

Sun, 21 Nov 2021 02:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 21 Nov 2021 02:48 PM IST
सार

सीएम योगी ने 15 जिलों में बीएसएल-2 लैब का लोकार्पण किया। योगी ने कहा कि जिनको जहां भी तैनाती मिली है वह उस अस्पताल में किसी व्यक्ति को निराश ना करें। मरीज को सीमित संख्या में न देखें। हर मरीज को देखकर उसकी बीमारी का इलाज करके अनुभव हासिल करें। 

विज्ञापन
UP: Chief Minister handed over appointment letter to 310 specialist doctors, said - Do not disappoint the patient, gain experience by seeing him
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में रविवार को 310 विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। साथ ही 15 जिलों में बीएसएल-2 लैब का लोकार्पण किया। इस मौके पर सीएम ने चिकित्सकों से कहा कि जिनको जहां भी तैनाती मिली है वह उस अस्पताल में किसी व्यक्ति को निराश ना करें। मरीज को सीमित संख्या में न देखें। हर मरीज को देखकर उसकी बीमारी का इलाज करके अनुभव हासिल करें। उसका रिसर्च पेपर तैयार करें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहली बार लोक सेवा आयोग से 1200 विशेषज्ञ डॉक्टर के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इनमें से 310 को आज नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। यह सभी डॉक्टर स्वास्थ विभाग में लेवल 2 में नियुक्ति पाएंगे। उन्होंने कहा कि आप सब को एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है इसलिए बेहतर परिणाम देना भी आपको देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 16 नए मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। नेशनल मेडिकल कमिशन सहमति जताई है कि स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की जो नियुक्ति हो रही है। उन्हें इन नए मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी के रूप में नामित किया जा सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप सब नई तकनीक से अपडेट नहीं रहेंगे तो नई चुनौतियों के लिए तैयार नहीं होंगे। आम जनमानस की इलाज का मौका आपको मिला है उनकी दुआएं अपने साथ जोड़ें ऐसा ना करें कि किसी की बद्दुआ आपके को लगे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश के स्वास्थ्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में मदद मिली है। सभी जिलों में आईसीयू हैं। 518 ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो चुके हैं। हम जो 15 बायोसेफ्टी लैब -2 का लोकार्पण कर रहे हैं उनका उपयोग सभी तरह के वेक्टर जनित रोगों की जांच में हो सकेगा। पूर्व में स्थापित की गई लैब से डेंगू और जीका की जांच में मदद मिली है। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल अग्रवाल भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed