फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Chief Election Officer called Rahul Gandhi's claims wrong, gave clarification on Aditya Shrivastava-Vishal

यूपी: राहुल गांधी के दावों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया गलत, आदित्य श्रीवास्तव-विशाल सिंह पर दी सफाई

Thu, 07 Aug 2025 09:44 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 07 Aug 2025 09:44 PM IST
सार

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने आज एक पत्रकार वार्ता में चुनाव आयोग द्वारा फर्जी वोटर बनाने के कुछ मामले पेश किए। यूपी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इसका खंडन किया है। 

विज्ञापन
UP: Chief Election Officer called Rahul Gandhi's claims wrong, gave clarification on Aditya Shrivastava-Vishal
राहुल गांधी के आरोपों पर आई प्रतिक्रिया। - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा दो मतदाताओं के बारे में बताए तथ्यों को गलत ठहराया है। बता दें कि राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को प्रेस कांफ्रेंस में यूपी का जिक्र करते हुए कहा था कि दो मतदाता, जिनका नाम आदित्य श्रीवास्तव और विशाल सिंह है, उनका नाम यूपी के अलावा अन्य राज्यों की विधानसभा की मतदाता सूची में भी अंकित है। उन्होंने ये आंकड़े भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से मिलने का दावा किया था।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आदित्य श्रीवास्तव का नाम मुंबई, बैंगलोर और लखनऊ की दो विधानसभा की मतदाता सूची में अंकित होने का दावा किया गया है। इसी तरह विशाल सिंह का नाम बैंगलोर के साथ वाराणसी की दो विधानसभा की मतदाता सूची में होने की बात राहुल गांधी ने कही है। इसकी पुष्टि के लिए दोनों का नाम निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर सर्च किया गया तो सामने आया कि दोनों का नाम बैंगलोर अर्बन की विधानसभा महादेवपुरा की मतदाता सूची में अंकित है। दोनों का नाम लखनऊ पूर्व और वाराणसी कैंट विधानसभा की मतदाता सूची में अंकित नहीं है।

विज्ञापन

कर्नाटक और महाराष्ट्र से भी आई प्रतिक्रिया

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा मतदाता सूचियों में गड़बड़ी को लेकर लगाए गए आरोपों के बाद कर्नाटक और महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी ने उन्हें पत्र लिखकर जवाब मांगा है। इस पत्र में उनसे कहा गया है कि वह निर्वाचन नियमों के तहत शपथपत्र भरकर उन मतदाताओं के नाम दें, जिनके बारे में उन्होंने दावा किया है कि या तो वे अयोग्य होकर भी सूची में हैं या योग्य होते हुए भी सूची से बाहर कर दिए गए हैं।

राहुल गांधी ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र, कर्नाटक और कुछ अन्य राज्यों की मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। उन्होंने कहा कि लाखों ऐसे नाम जोड़े गए हैं, जो अयोग्य हैं और वहीं लाखों योग्य मतदाताओं के नाम सूची से गायब कर दिए गए हैं। राहुल ने इसे 'वोट की चोरी' बताया और कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता अब सवालों के घेरे में है।

इंडिया गठबंधन इसे बनाएगा मुद्दा

UP: Chief Election Officer called Rahul Gandhi's claims wrong, gave clarification on Aditya Shrivastava-Vishal
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI

 दिल्ली में गुरुवार को विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक हुई। बैठक कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास में हुई। इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ विपक्ष ने एकजुटता दिखाई और 11 अगस्त को संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकालने का फैसला किया।

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, 'आज राहुल गांधी ने विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं और अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अपने आवास पर बातचीत के लिए आमंत्रित किया। लगभग 24 दलों के नेता यहां मौजूद रहे। शरद पवार, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और कई अन्य वरिष्ठ नेता यहां मौजूद रहे। यहां एक सकारात्मक माहौल है, संवाद का माहौल है।

 जिस तरह हमने संसद में जनहित और राष्ट्रहित में सरकार से एकजुट होकर सवाल किए, उनसे महत्वपूर्ण सवाल पूछे- संवाद, मित्रता और सद्भाव का वही माहौल हमें राहुल गांधी के आवास पर देखने को मिला। उन्होंने फर्जी मतदाताओं और फर्जी मतदान के मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने इस पर सबूतों के साथ बात की। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के मन में इस बारे में सवाल थे। इसी पर बातचीत हो रही है। राहुल गांधी ने आज जो सबूत सबके सामने पेश किए, वही सबूत नेताओं के सामने भी पेश किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed