फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Changur gang converted Hindu girls and sent them to Gulf countries.

UP: छांगुर गैंग ने हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण कर खाड़ी देशों में भेजा, तलाश में भटक रहे परिजन, सुनाई आपबीती

Tue, 22 Jul 2025 03:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 22 Jul 2025 03:11 PM IST
सार

धर्मांतरण और देश विरोधी गतिविधियों के आरोपी छांगुर ने लव जेहाद, धमकी व अन्य चालबाजियों के जरिए हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण किया और उन्हें खाड़ी देशों में भेजा। परिजन बेटियों की तलाश में भटक रहे हैं।
 

विज्ञापन
UP: Changur gang converted Hindu girls and sent them to Gulf countries.
छांगुर गैंग से पीड़ित लोगों ने बताई आपबीती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

छांगुर के गैंग ने दस बीस नहीं डेढ़ सौ से ज्यादा मासूम हिंदू लड़कियों को लव जेहाद, धमकी व अन्य चालबाजियों के जरिए इस्लाम में धर्मांतरित किया और उन्हें खाड़ी देशों में भेजा। राज्य के अलग-अलग जिलों से आए पीड़ितों और उनके परिजनों ने मंगलवार को लखनऊ में प्रेसवार्ता के जरिए छांगुर गैंग पर ये आरोप लगाया।

विज्ञापन


कई पीड़ित और परिजन अपनी बहन-बेटियों के गायब होने के प्रमाण और दस्तावेज लेकर प्रेसवार्ता में पहुंचे थे। धर्म और जेहाद की आड़ में छांगुर और उसके गुर्गों की काली करतूतें धीरे-धीरे अब सामने आ रही हैं। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के दफ्तर में आयोजित प्रेस वार्ता में तमाम ऐसे पीड़ितों और उनके परिजनों ने अपनी आपबीती सुनाई जिनकी बहन या बेटी धर्मांतरण के बाद या तो गायब कर दी गई या खाड़ी देशों में भेज दी गई।

विज्ञापन

छांगुर गिरोह ने बेटी को किया गायब, मां हुई विक्षिप्त

UP: Changur gang converted Hindu girls and sent them to Gulf countries.
आजाद सिंह चौधरी - फोटो : amar ujala

गाजियाबाद से सत्तर साल के बुजुर्ग आजाद सिंह चौधरी न्याय की उम्मीद में राजधानी आए हैं। उनकी बेटी बीए सेकंड ईयर की छात्रा थी। बीते 2 अप्रैल से घर से अचानक गायब हो गई। रोते हुए उन्होंने बताया कि गायब होने के दो माह पहले से ही वह छांगुर गिरोह के संपर्क में थी और मजार जाने लगी थी। किसी ने बताया कि ब्रेनवाश कर उसको मुसलमान बना दिया गया। उसका निकाह भी करा दिया गया है। बहुत तलाशा, पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई, कहीं कुछ पता नहीं चला।

मां विक्षिप्त हो गई है। नींद से जाग कर, जब तब बेटी को पुकारती हैं। तनाव से मां की किडनी भी खराब हो गई। अपनी व्यथा बताते हुए बात-बात में बुजुर्ग आजाद की आंखें भर आ रही थीं।

बहन को लव जेहाद में फंसाकर गायब किया

UP: Changur gang converted Hindu girls and sent them to Gulf countries.
सुनील नेगी - फोटो : amar ujala

मेरठ से आए सुनील नेगी ने बताया कि छांगुर गैंग के बदर अख्तर सिद्दीकी ने उनकी बहन को हिन्दू नाम से लव जिहाद का शिकार बनाया। 2019 से उनकी बहन लापता है। बहन नोएडा में प्राइवेट सेक्टर में काम करती थी, जहां बदर ने ब्रेनवाश कर उसे अपने जाल में फंसाया। जब तक बहन को एहसास हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घरवालों को उसने फोन पर सारी बात बताई। बताया कि बदर ने उसका जबरन धर्म परिवर्तन करवा दिया। सारी बचत के पैसे हड़प लिए। मेरठ की ही एक लड़की प्रिया त्यागी भी गायब हो गई जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन

शादी तय थी, ब्रेनवाश कर बेटी को किया गायब

UP: Changur gang converted Hindu girls and sent them to Gulf countries.
रघुनाथ निषाद और उनकी पत्नी उर्मिला - फोटो : amar ujala
बलरामपुर से आए रघुनाथ निषाद और उनकी पत्नी उर्मिला का रो रो कर बुरा हाल था। रघुनाथ पेशे से दिहाड़ी मजदूर हैं। बताया कि बेटी की शादी तय की गई थी। घर के पास की मुस्लिम महिला अनारकली और उसके मामा ने मेरी बेटी का ब्रेनवाश किया और भगा ले गए। कहते थे कि छांगुर पीर की शरण में जाओगे तो जिंदगी बेहतर हो जाएगी।

पति नहीं हैं, जमीन पर कब्जा कर मस्जिद बनाया... वहीं करते हैं धर्मांतरण का खेल

UP: Changur gang converted Hindu girls and sent them to Gulf countries.

मेरठ से आई लक्ष्मी ने बताया कि उनके पति के देहांत के बाद छांगुर और उसके ग्रुप से जुड़े लोगों ने दादरी में मौजूद उनकी सारी जमीन पर कब्जा कर वहां मस्जिद और मजार बनवा लिया। इस मस्जिद के भीतर अब धर्मांतरण और अन्य गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है।

छांगुर का सपना भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाने का था
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि छांगुर का कनेक्शन जाकिर नाइक से भी मिला है।  जिसे सरकार ने भगोड़ा घोषित किया है। ये सभी मिलकर भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते थे। जब से छांगुर की करतूतों को उजागर किया गया तब से लगातार बड़ी संख्या में उसके जेहाद से पीड़ित लोग सामने आ रहे हैं। गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ और बलरामपुर से पीड़ित आए हैं। इनमें अधिकतर वे लोग हैं जिनकी बच्चियों को बहकाकर धर्मांतरण कराया गया। उसके बाद से वे लौटकर नहीं आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed