फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Changes in state bureaucracy, transfer of eight PCS officers simultaneously, changes in Agra, Meerut, Ayod

यूपी: प्रदेश की नौकरशाही में फेरबदल, एक साथ आठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले, आगरा, मेरठ, अयोध्या में बदलाव

Sun, 08 Dec 2024 10:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 08 Dec 2024 10:19 PM IST
सार

PCS officers transferred: यूपी की नौकरशाही में रविवार की शाम बदलाव हुआ है। आठ पीसीएस अधिकारियों को तबादला किया गया है। बलिया के सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी को अयोध्या का एडीएम, कानून-व्यवस्था बनाया गया है। 

विज्ञापन
UP: Changes in state bureaucracy, transfer of eight PCS officers simultaneously, changes in Agra, Meerut, Ayod
पीसीएस ट्रांसफर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन ने 8 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। उप आवास आयुक्त, आवास विकास परिषद अजय नारायण सिंह को अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) आगरा के पद पर भेजा है। बलिया के सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी को अयोध्या का एडीएम, कानून-व्यवस्था बनाया गया है। अमित कुमार भारतीय अपर नगर आयुक्त कानपुर नगर को एडीएम (सिविल सप्लाई) वाराणसी, अजय कुमार अम्बष्ट उप आवास आयुक्त मेरठ को मुख्य राजस्व अधिकारी जौनपुर, अजीत परेश एडीएम (न्यायिक) पीलीभीत को सीआरओ वाराणसी, पंकज वर्मा एसडीएम चित्रकूट को नगर मजिस्ट्रेट गोंडा और सतीश कुमार कुशवाहा एसडीएम आगरा को एडीएम (न्यायिक) संभल बनाया गया है। शिवानी सिंह डीडी बाल विकास पुष्टाहार को राजस्व परिषद से संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन


फार्मेसी काउंसिल में पांच सदस्य नामित
 उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल में शासन की ओर से पांच नए सदस्यों का मनोनयन किया गया है। इसमें फार्मासिस्ट श्रवण कुमार, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, अनिल प्रताप सिंह, अजय कुमार सिंह, श्याम नरेश दुबे शामिल हैं। इन सभी के नाम पर चिकित्सा विभाग ने मुहर लगा दी है। नवमनोनीत सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा सहित सभी अधिकारियों के प्रति आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed