फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CBI to question CGST officers arrested for bribery

UP: घूसखोरी में गिरफ्तार सीजीएसटी अफसरों से पूछताछ करेगी सीबीआई, ठिकानों से बरामद हुए थे 90 लाख नकद और...

Tue, 20 Jan 2026 10:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Jan 2026 10:32 PM IST
सार

सीबीआई ने तीनों अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी की थी जिसमें 90 लाख रुपये नकद, चांदी की बार और तमाम संपित्तयों के दस्तावेज बरामद हुए थे।

विज्ञापन
UP: CBI to question CGST officers arrested for bribery
- फोटो : पीटीआई

विस्तार

झांसी में दो कारोबारियों से डेढ़ करोड़ रुपये की घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार सेंट्रल जीएसटी के अफसरों से सीबीआई पूछताछ करेगी। राजधानी स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने मंगलवार को तीनों अफसरों को कस्टडी रिमांड पर देने की सीबीआई की अर्जी को मंजूर कर लिया। तीनों को बुधवार को लखनऊ जेल से अपनी सुपुर्दगी में लेने के बाद सीबीआई कार्यालय लाकर पूछताछ का सिलसिला शुरू होगा।

विज्ञापन


अदालत ने सीबीआई द्वारा बीती 31 दिसंबर को गिरफ्तार की गईं सीजीएसटी की डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी की एक दिन और टैक्स अधीक्षक अनिल कुमार तिवारी व अजय कुमार शर्मा को तीन दिन की रिमांड मंजूर की है। तीनों को हार्डवेयर कारोबारी राजू मंगतानी से 70 लाख रुपये की घूस लेते हुए दबोचा गया था। इस मामले में राजू मंगतानी के साथ अधिवक्ता नरेश कुमार शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - "विधायकों की ट्रेनिंग के लिए तैयार किया जाए सिलेबस", पीठासीन अधिकारियों ने विधायिका की जवाबदेही पर किया मंथन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश ने भरी हुंकार: सपा के 37 सांसद जिताएंगे 2027 का चुनाव, अपने क्षेत्रों में एसआईआर देखने के निर्देश


दो अन्य कारोबारियों जय अंबे प्लाईवुड फर्म के लोकेश तोलानी और जय दुर्गा हार्डवेयर फर्म के तेजपाल मंगतानी को भी एफआईआर में नामजद किया गया था। सीबीआई ने इसके बाद तीनों सीजीएसटी अफसरों के झांसी और दिल्ली के ठिकानों पर छापा मारकर 90 लाख रुपये नकद, चांदी के बार और तमाम संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए थे।

कई अन्य चेहरे आ सकते हैं सामने
इस मामले में सीजीएसटी के बड़े अफसरों की भूमिका की जांच भी सीबीआई कर रही है। तीनों अफसरों से पूछताछ के दौरान इस बारे में भी सवाल किए जाएंगे। उनके ठिकानों से मिली नकदी, संपत्तियों के दस्तावेज के बारे में भी पूछताछ होगी। इससे कई अन्य चेहरे भी सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed