फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP cabinet's big decision: 20% reservation in police recruitment for former Agniveers, three years relaxation

यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: पूर्व अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 20 फीसदी आरक्षण, तीन वर्ष की मिलेगी छूट भी

Tue, 03 Jun 2025 06:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 03 Jun 2025 06:39 PM IST
सार

UP Cabinet decisions: यूपी कैबिनेट ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में पूर्व अग्निवीरों को पुलिस भर्ती परीक्षा में 20 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
UP cabinet's big decision: 20% reservation in police recruitment for former Agniveers, three years relaxation
अग्निवीर भर्ती पर योगी कैबिनेट का फैसला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट ने पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण प्रदान करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी है। प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी, आरक्षी घुड़सवार और फायरमैन की सीधी भर्ती में आरक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 20 फीसद पदों को आरक्षित करते हुए क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही, अग्निवीर के रूप में की गई सेवा अविध को घटाते हुए अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट भी प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा अग्निवीर योजना शुरू की गई है, जो देशभक्त और प्रेरित युवाओं को सशस्त्र बलों (भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना) में सेवा करने का अवसर देती है। इसके तहत अग्निवीरों का पहला बैच 2026 में सेवा से बाहर आएगा, जिसमें 25 फीसद अग्निवीरों को सशस्त्र बलों में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


वहीं 75 अग्निवीर सशक्त और कार्य कुशल होकर समाज की मुख्यधारा में दोबारा शामिल होंगे। कई प्रदेशों ने पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को 10 फीसद से 20 फीसद तक आरक्षण देने का निर्णय लिया है, जिसके बाद यूपी में भी 20 फीसद आरक्षण देने के गृह विभाग के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इसी तरह केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों में भी आरक्षण दिया जा रहा है। बता दें कि हरियाणा, मध्य प्रदेश, सिक्किम में भी पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण देने की घोषणा की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही भर्ती में मिल सकता है मौका

कैबिनेट के इस फैसले के बाद जल्द होने वाली आरक्षी पीएसी के 9837, आरक्षी पीएसी महिला वाहनी के 2282, आरक्षी नागरिक पुलिस के 3245, आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस 2444 और आरक्षी घुड़सवार के 71 पदों (कुल 17879) में अग्निवीरों को भी आरक्षण दिया जा सकता है। इस बाबत शासन द्वारा जल्द फैसला लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed