{"_id":"60a4a2a48ebc3e477a476150","slug":"up-cabinet-paid-tribute-to-late-minister-vijay-kashyap","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कैबिनेट ने आकस्मिक बैठक कर राज्यमंत्री विजय कश्यप के निधन पर जताया शोक, शोक प्रस्ताव किया पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कैबिनेट ने आकस्मिक बैठक कर राज्यमंत्री विजय कश्यप के निधन पर जताया शोक, शोक प्रस्ताव किया पास
Wed, 19 May 2021 12:45 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 19 May 2021 12:45 PM IST
सार
विजय कश्यप मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। उनका मंगलवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था वो कोरोना से संक्रमित थे।
विज्ञापन
सीएम योगी के साथ प्रदेश राज्यमंत्री विजय कश्यप -फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार सुबह हुई आकस्मिक कैबिनेट बैठक में मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप के निधन पर शोक जताया और शोक प्रस्ताव पास किया।
विज्ञापन
बता दें कि विजय कश्यप का मंगलवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था वो कोरोना से संक्रमित थे।
विजय कश्यप मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। मंत्रिमंडल ने उनके निधन पर शोक जताया और कहा कि उनका निधन उनके परिवार के साथ-साथ प्रदेश के लिए भी अपूर्णीय क्षति है।
विज्ञापन
विजय कश्यप सहारनपुर जिले के कस्बा नानौता के मूल निवासी थे। वहीं पर उनका परिवार रहता है। उनके निधन की सूचना से परिवार और भाजपा नेताओं में शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
नानौता निवासी उनके भाई अजय कश्यप ने भी निधन होने की पुष्टि करते हुए बताया कि परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। मौत की खबर सुनकर परिवार में शोक छा गया। साथ ही भाजपा नेताओं ने भी इस पर दुख व्यक्त किया है। विजय कश्यप करीब डेढ़ महीने पहले कोरोना संक्रमित हुए थे। पहले वह होम आइसोलेट नानौता में रहे। आराम नहीं मिलने पर वो 23 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा के कैलाश हास्पिटल में भर्ती हुए थे। वहां पर हालत बिगडऩे पर उन्हें तीन मई को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सोशल मीडिया पर भी शोक व्यक्त किया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी ने ट्वीट कर राज्यमंत्री विजय कश्यप के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री विजय कश्यप के निधन से बहुत दुख हुआ। वह जमीन से जुड़े नेता थे और हमेशा जनहित के कार्यों में समर्पित रहे। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि प्रदेश के राज्यमंत्री व मेरे सहयोगी विजय कश्यप जी का निधन अत्यंत दुखद है।