फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Cabinet meeting today, 2023-24 budget proposals will be approved

UP : कैबिनेट बैठक आज, 2023-24 बजट प्रस्तावों का होगा अनुमोदन, कानपुर मेट्रो को मिलेगी रफ्तार

Wed, 22 Feb 2023 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 22 Feb 2023 06:25 AM IST
विज्ञापन
UP: Cabinet meeting today, 2023-24 budget proposals will be approved
यूपी कैबिनेट मीटिंग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय-व्ययक और तत्संबंधी विधेयक का अनुमोदन किया जाएगा। कैबिनेट में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का वर्ष 2021 का वार्षिक प्रतिवेदन विधानमंडल में पेश करने पर भी सहमति दी जाएगी।

विज्ञापन


बुधवार सुबह 9 बजे प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में यूपीडा की ओर से बनाए जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे के लिए वन भूमि के बाजार मूल्य एवं उसके दस प्रतिशत राशि के बराबर वार्षिक लीज रेंट के भुगतान के प्रावधान से छूट देने, आगरा में थीम पार्क परियोजना के लिए आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से यूपीएसआईडीसी के पक्ष में 232.9511 हेक्टेयर हस्तांतरित भूमि के विक्रय हस्तांतरण विलेख के लिए स्टांप ड्यूटी और निबंधन शुल्क में छूट देने के प्रस्ताव पर फैसले की संभावना है।
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर की ओर से मेट्रो रेल कारपोरेशन को कानपुर नगर में मेट्रो परियोजना के विकास के लिए विश्वविद्यालय की भूमि के बदले सिंचाई विभाग की भूमि निशुल्क हस्तांतरित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। राजकीय कृषि महाविद्यालय हरदोई के संचालन के लिए चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर को निशुल्क भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव पर बैठक में रखा जाएगा। सम्मिलित राज्य एवं प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा की परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग एवं जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोगों में पद सृजन का प्रस्ताव भी कैबिनेट में रखा जा सकता है। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर-2 के मेट्रो डिपो के निर्माण के लिए चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के परिसर की 1,40,570.27 वर्ग मीटर भूमि स्थायी रुप से और 39,664.65 वर्ग मीटर जमीन अस्थायी रूप से मेट्रो रेल कारपोरेशन लि. को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव भी चर्चा होगी।


तीन निजी विश्वविद्यालयों के आशय पत्र पर भी फैसला संभव
कैबिनेट में उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम 2019 के तहत निजी क्षेत्र में टीएस मिश्रा विश्वविद्यालय लखनऊ, विवेक राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बिजनौर और फारूख हुसैन विश्वविद्यालय आगरा की स्थापना के लिए आशय पत्र जारी करने के प्रस्ताव पर भी निर्णय की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed