{"_id":"5cebaf65bdec2207490a0a80","slug":"up-cabinet-meeting-to-be-held-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की कैबिनेट बैठक कल, मीटिंग के बाद सांसद चुने गए तीनों मंत्री दे सकते हैं इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की कैबिनेट बैठक कल, मीटिंग के बाद सांसद चुने गए तीनों मंत्री दे सकते हैं इस्तीफा
Mon, 27 May 2019 03:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 May 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट की पहली बैठक तय हो गई है। शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक यह बैठक लोक भवन में 28 मई को पूर्वाह्न 11 बजे से होगी।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के मंत्री सत्यदेव पचौरी, रीता बहुगुणा जोशी और एसपी सिंह बघेल लोकसभा चुनाव में सांसद चुने जा चुके हैं। माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक के बाद कभी भी ये तीनों मंत्री सरकार से इस्तीफा दे सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं, मुख्यमंत्री प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार का संकेत पहले ही कर चुके हैं। मंत्रिपरिषद लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को प्रचंड जनादेश देने के लिए प्रदेश की जनता के प्रति आभार भी व्यक्त करेगी।
विज्ञापन
मोदी सरकार को ऐतिहासिक जनादेश के साथ सत्ता में वापसी पर बधाई का प्रस्ताव भी पास हो सकता है। बैठक में स्थानांतरण नीति की समय सीमा बढ़ाने सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है।