फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Cabinet Meeting One Rural stadium and open gym will be built in each block of UP

UP Cabinet Meeting: यूपी के प्रत्येक ब्लॉक में बनेगा ग्रामीण स्टेडियम और ओपन जिम, निर्माण योजना नीति को मंजूरी

Fri, 10 Mar 2023 10:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 10 Mar 2023 10:18 PM IST
सार

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में प्रत्येक ब्लॉक में एक ओपन जिम और ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इसमें उन जिलों को प्राथमिकता से चुना जाएगा, जहां पर एक भी विभागीय खेल स्टेडियम नहीं है।

विज्ञापन
UP Cabinet Meeting One Rural stadium and open gym will be built in each block of UP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में एक ग्रामीण स्टेडियम और एक ओपन जिम की स्थापना की जाएगी। इसके जरिए युवक-युवतियों में खेल के प्रति रुचि पैदा की जाएगी। उन्हें तकनीकी रूप से प्रशिक्षित कर राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए तैयार किया जाएगा। योगी कैबिनेट की शुक्रवार को हुई बैठक में ग्रामीण स्टेडियम एवं ओपन जिम निर्माण योजना की नीति को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में प्रत्येक ब्लॉक में एक ओपन जिम और ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इसमें उन जिलों को प्राथमिकता से चुना जाएगा, जहां पर एक भी विभागीय खेल स्टेडियम नहीं है। ऐसे ब्लॉक जहां पहले से ग्रामीण स्टेडियम स्थापित हैं, उन्हें प्रथम चरण में शामिल नहीं किया जाएगा। स्टेडियम और ओपन जिम के लिए निर्विवाद भूमि उपलब्ध होना आवश्यक है। भूमि का चयन गांव के निकट ऐसे स्थान पर किया जाएगा, जिसके पास में हाई स्कूल, इंटर कॉलेज या डिग्री कॉलेज हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण स्टेडियम के लिए आयताकार भूमि का चयन किया जाएगा। अगर आयताकार भूमि उपलब्ध नहीं होगी तो वहां ऐसी भूमि का चयन किया जाएगा जहां मल्टीपरपज हॉल का निर्माण करने के बाद शेष बची भूमि पर 200 मीटर का रनिंग ट्रैक बनाया जा सके। हालांकि भूमि अधिक होने पर इसे बढ़ाकर 400 मीटर तक किया जा सकता है। खेल स्टेडियम में क्षेत्रीय स्तर और युवाओं की रुचि के अनुसार खेलों की सुविधाएं विकसित की जाएगी। जिम्नास्टिक, कश्ती, खेलों में प्रशिक्षण के लिए रुचि होने पर वहां उन खेलों का प्रस्ताव भी शामिल किया जाएगा। ओपन जिम और स्टेडियम तक आने-जाने के लिए सड़क और सुगम आवागमन की व्यवस्था की जाएगी। 

विज्ञापन

विद्यालय में भी बन सकेंगे स्टेडियम 
ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण राजकीय या सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में भी किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए विद्यालय को स्टेडियम की भूमि पर राज्य सरकार का आधिपत्य स्वीकार करते हुए पंजीकृत अनुबंध करना होगा। विद्यालय को स्टेडियम की देखरेख करनी होगी। स्टेडियम में विद्यार्थियों के साथ आम लोगों को भी खेल सुविधाओं का उपयोग करने की अनुमति देनी होगी। स्टेडियम का नामकरण विद्यालय के नाम से किया जा सकेगा। 

मल्टीपरपज हॉल और पवेलियन बनेगी 
प्रत्येक ग्रामीण स्टेडियम में मल्टीपरपज हॉल और पवेलियन का निर्माण कराया जाएगा। उपकरण कक्ष, ऑफिस कक्ष, सामुदायिक शौचालय, विद्युतीकरण, आंतरिक स्थल विकास कार्य, हैंडपंप, आंतरिक ट्रैक, अग्निशमन व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed