{"_id":"5fbd12e28ebc3e9bfe29e911","slug":"up-cabinet-foundation-stone-of-ganga-expressway-to-be-laid-in-june-21-before-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कैबिनेट : विधानसभा चुनाव से पहले जून-2021 में होगा गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कैबिनेट : विधानसभा चुनाव से पहले जून-2021 में होगा गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास
Tue, 24 Nov 2020 07:34 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 24 Nov 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी. लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों पर 36,410 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्रदेश कैबिनेट ने इस एक्सप्रेस वे के समयबद्ध क्रियान्वयन संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। परियोजना के लिए तैयार कराए गए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) के अनुसार इस एक्सप्रेस पर 36,410 करोड़ रुपये खर्च होगा।
गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ-बुलंदशहर मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-334) के बिजौली गांवके पास से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 के प्रयागराज बाईपास पर जुडापुर दांदू गांव के पास मिलेगा। यह मेरठ, हापुड, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली होते हुए प्रयागराज तक जाएगा। कार्ययोजना के अनुसार इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए लिए छह महीने में भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही पूरी की जाएगी। सरकार आगामी विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों के बीच जून-2021 में इस एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास कराने का लक्ष्य तय किया है।
यूपीडा के एक अधिकारी ने बताया कि इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से गंगा नदी के समानांतर हरिद्वार से प्रयागराज होते हुए वाराणसी तक सुगम व तेज आवागमन की राह खुलेगी। साथ ही हल्दिया से वाराणसी तक बनने वाले जलमार्ग के जरिए आने वाला यातायात प्रयागराज होते हुए दिल्ली व अन्य प्रदेशों तक सुगमतापूर्वक जा सकेगा।