फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Cabinet: Cabinet meeting tomorrow, several proposals including transfer policy will be approved

UP Cabinet: कैबिनेट बैठक कल, तबादला नीति समेत कई प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

Sun, 03 May 2026 10:48 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 03 May 2026 10:48 PM IST
सार

प्रस्ताव के मुताबिक 31 मई तक राज्य कर्मचारियों का तबादला किया जा सकेगा। जिले में तीन साल और मंडल में सात साल की नौकरी पूरी करने वाले कर्मचारी तबादले की जद में आएंगे।

विज्ञापन
UP Cabinet: Cabinet meeting tomorrow, several proposals including transfer policy will be approved
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें इस वर्ष के लिए तबादला नीति समेत कई महत्वपूर्ण विभाग के प्रस्तावों पर मुहर लग सकता है। इसके अलावा कैबिनेट में केंद्र की तरह राज्य कर्मचारियों को भी डीए देने और पुराने टेंडर में तारकोल के बढ़े रेट की भरपाई से संबंधित प्रस्तावों को भी मंजूरी मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


दोपहर तीन बजे सीएम आवास पर होने वाली कैबिनेट में तबादला नीति को मंजूरी मिलेगी । प्रस्ताव के मुताबिक 31 मई तक राज्य कर्मचारियों का तबादला किया जा सकेगा। जिले में तीन साल और मंडल में सात साल की नौकरी पूरी करने वाले कर्मचारी तबादले की जद में आएंगे। वहीं, आकांक्षी जिलों में कोई भी पद रिक्त न रखने की व्यवस्था जारी रहेगी।
विज्ञापन


तबादलों में सरकारी सेवा में दंपत्तियों को एक जगह तैनाती देने, दिव्यांगों और गंभीर रोग से ग्रसित कर्मचारियों को तबादले में राहत देने का भी प्रावधान होगा। वहीं, पश्चिम एशिया के हालातों की वजह से बढ़े तारकोल के दामों की वजह से यूपी में सड़कों के निर्माण की रफ्तार सुस्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने टेंडरों के मामले में तारकोल की कीमतों में आए उछाल को समायोजित करने पर भी कैबिनेट की बैठक में विचार होगा ताकि सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया को फिर शुरू किया जा सके। वहीं, केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर सरकारी कर्मचारियों को दो प्रतिशत डीए दिए जाने का भी प्रस्ताव कैबिनेट में आने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक डीए की बढ़ी दरों का लाभ कर्मचारियों को जनवरी से दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed