फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP by-election: Congress leaders stuck in Delhi, SP got its candidate nominated from Phulpur, now the party is

यूपी उपचुनाव: दिल्ली में डटे कांग्रेस के नेता, सपा ने कराया फूलपुर से प्रत्याशी का नामांकन, दुविधा में पार्टी

Wed, 23 Oct 2024 08:45 PM IST
रोहित मिश्र अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 23 Oct 2024 08:45 PM IST
सार

UP by-election:  यूपी उपचुनाव में कांग्रेस और सपा का गठबंधन होगा या नहीं यह गुत्थी उलझती ही जा रही है। प्रदेश के सभी नेता दिल्ली में जमा हो गए हैं। अंतिम फैसला हाईकमान को करना है। 
 

विज्ञापन
UP by-election: Congress leaders stuck in Delhi, SP got its candidate nominated from Phulpur, now the party is
यूपी उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में हो रहे विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस के मैदान में उतरने की संभावना कम होती जा रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय दिल्ली में डटे हुए हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के वायनाड में होने की वजह से बुधवार को यूपी उपचुनाव पर बात नहीं हो पाई। अब बृहस्पतिवार को बैठक बुलाई गई है।

विज्ञापन


विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने पांच सीट पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था लेकिन समाजवादी पार्टी ने सिर्फ गाजियाबाद और खैर सीट छोड़ी। मंगलवार को सपा की ओर से फूलपुर सीट भी छोड़ने के संकेत दिए गए लेकिन बुधवार को यहां से सपा उम्मीदवार मुज्तबा सिद्दकी ने पर्चा दाखिल कर दिया। सियासी नब्ज पर नजर रखने वाले लोगों का तर्क है कि समाजवादी पार्टी ने फूलपुर में नामांकन कराकर गठबंधन के मसौदे पर पेंच फंसा दिया है।

विज्ञापन

कांग्रेस के खिलाफ जा सकता है संदेश

UP by-election: Congress leaders stuck in Delhi, SP got its candidate nominated from Phulpur, now the party is
राहुल गांधी, नेता विपक्ष, लोकसभा - फोटो : ANI

यदि कांग्रेस जिद करके यह सीट ले भी लेती है तो सियासी तौर पर अल्पसंख्यकों के बीच गलत संदेश जाएगा। जाहिर है कि कांग्रेस इस तरह का जोखिम नहीं उठाएगी। दूसरी बात यह है कि नामांकन के लिए सिर्फ दो दिन बचे हैं। सभी सीटों पर सपा के उम्मीदवार तैयारी कर चुके हैं। ऐसे में किसी अन्य सीट पर कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारा तो भी गठबंधन के लिहाज से गलत संदेश जाएगा। ऐसे में इस बात की संभावना ज्यादा है कि कांग्रेस उपचुनाव से किनारा कर ले।

इस मुद्दे पर नेताओं ने साधी चुप्पी

UP by-election: Congress leaders stuck in Delhi, SP got its candidate nominated from Phulpur, now the party is
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

हालांकि दिल्ली में डेरा डाले कांग्रेस के नेता अभी तक चुनाव नहीं लड़ने के मुद्दे पर चुप हैं और शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन की दुहाई दे रहे हैं। फिलहाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि भाजपा के जंगलराज को खत्म करना जरूरी है। भाजपा को हटाने के लिए हर स्तर पर कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। सपा और कांग्रेस मिलकर भाजपा का सफाया करेगी। जहां तक चुनाव लड़ने का सवाल है इस मुद्दे पर बृहस्पतिवार को शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक होगी। बैठक में लिए गए निर्णय के तहत आगे की सियासी रणनीति बनाई जाएगी। अजय राय ने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दलों को एक दूसरे की सियासत का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed