{"_id":"6733724c57f39f852c073139","slug":"up-by-election-bsp-candidates-isolated-campaigning-on-their-own-star-campaigners-missing-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी उपचुनाव : अलग-थलग पड़े बसपा प्रत्याशी, अपने दम पर कर रहे हैं चुनाव प्रचार, स्टार प्रचारक हैं नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी उपचुनाव : अलग-थलग पड़े बसपा प्रत्याशी, अपने दम पर कर रहे हैं चुनाव प्रचार, स्टार प्रचारक हैं नदारद
Tue, 12 Nov 2024 09:05 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 12 Nov 2024 09:05 PM IST
सार
UP by-election: यूपी में नौ सीटों पर होने वाले चुनावों में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। सपा और भाजपा जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं लेकिन बसपा के खेमे में सन्नाटा है।
विज्ञापन
अब तक प्रचार में नहीं दिखीं मायावती।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में नौ सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए बहुजन समाज पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची तो जारी की, लेकिन अभी तक जमीन पर कोई बड़ा नेता नजर नहीं आया है। खुद बसपा सुप्रीमो मायावती ने किसी भी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित नहीं किया है। वहीं सबसे ज्यादा डिमांड वाले पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद भी यूपी उपचुनाव के प्रचार अभियान से नदारद हैं।
विज्ञापन
बता दें कि बसपा ने सभी नौ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। पार्टी को भाजपा, सपा के साथ आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) चुनौती पेश कर रही हैं। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद यूपी उपचुनाव में खासा सक्रिय भी हैं, लेकिन बसपा के खेमे में सन्नाटा पसरा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल अधिकतर सीटों पर प्रचार की खानापूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन
पार्टी ने यूपी उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा को भी स्टार प्रचारक बनाया है, लेकिन उन्होंने अभी तक किसी जनसभा को संबोधित नहीं किया है। हालांकि मायावती महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव प्रचार का लगातार कार्यक्रम है। हरियाणा चुनाव के बाद आकाश आनंद की सक्रियता नहीं दिख रही है।
विज्ञापन